
पुसौर तहसील क्षेत्र में उडीसा और छत्तीसगढ को जोडने वाली झलमला के पास एक टोल नाका है जिसकी स्थापना को 5 साल से अधिक हो चुके हैं जहां के ठेकेदार आते जाते वाहनों के टेक्स लेते हैं और यदि संबंधित वाहन में सवार लोगों को कभी कोई परेषानी हो तो उनको यथा संभव मदद करना होता है जिसमें खासकर लेट्रीन बाथरूम सहित रहने बसने को माना जाता है। बताया जाता है कि इन दिनों चंदन नामक कोई व्यक्ति उक्त टोल को सम्हाल रहे हैं जिनकी ठेकेदारी को लगभग साल भर ही हुआ है। ज्ञात हो कि यहां 8 लेन हैं जहां लगातार वाहनों का अवागमन हैं जिसके लिये शासन द्वारा निर्घारित तय राषि भुगतान कर वाहन आना जाना कर रहे हैं। सुत्रों की माने तो टोल प्रबंधन द्वारा उचित व्यवस्था नहीं की गई है जिसमें राहगीरों को परेषानी का सामना करना पड रहा है वहीं यहां कार्यरत महिला कर्मचारियों के सुरक्षा के मद्देनजर कोई उचित प्रबंध नहीं है। आते जाते वाहन में सवार लोगों मानना है अन्य टोल नाका में जैसी सुविधा मिलती यहां वो नहीं मिलता वहीं टोल नाका प्रबंधन और उसके लोगों में मनवोचित व्यवहार का भी अभाव है।
