छपोरा में रजत उत्सव, कई विद्युत उपभोक्ता हुये सम्मानित

वरिष्ठ शिक्षक रहे आनंद पंडा प्रशस्ति पत्र लेते हुए

          ऊर्जा संपन्न छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विद्युत वितरण केंद्र में मनाया जा रहा रजत उत्सव, उपभोक्ताओं को महंगे बिल से निजात दिलाने सोलर पैनल लगाए जाने हेतु दिए जा रहे सुझाव, नियमित बिल भुगतान कर सरचार्ज से बचने कर रहे प्रेरित, एकल बत्ती जैसे छोटे विद्युत कनेक्शन से लेकर बड़े उपभोक्ताओं तक के नियमित उपभोक्ता हुए सम्मानित।
           पुसौर विद्युत वितरण क्षेत्र अन्तर्गत छपोरा में आयोजित रजत महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय अतिथियों की उपस्थिति एवं वितरण केन्द्र प्रमुख जेई एस के दुबे के मार्गदर्षन में 25 से अधिक उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताविक उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य हेमालिनी गुप्ता, सरपंच धनेष्वर गुप्ता, भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मनोरंजन साहू, कठानी के पुर्व सरपंच प्रकाष गुप्ता आदि लोगों की उपस्थिति रही जिन्हौने कार्यक्रम को जहां मुर्तरूप् दिये वहीं प्रमुख एवं सम्मानित उपभोक्ताओं को प्रषस्ति पत्र देकर अन्य लोगों को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के अंत में जेई एस के दुबे ने आये हुये सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि सोलर पेनल षासन का लोगों को लाभ के अवसर मुहैया कराने का बेहतर योजना है इसके लिये लोगों को आगे आकर इसका लाभ लेना चाहिये। दुबे जी के उक्त उदबोधन से कई लोग प्रभावित हुये और वहीं मौके पर ही छपोरा क्षेत्र के लगभग आधे दर्जन उपभोक्ताओं ने इसमें अपना आवेदन दाखिल करवाया है जिसमें इन्हौंने मांग किया है कि उक्त दस्तावेज को तुरंत ही आगे बढाकर संबंधित लाभ को दिलवायें।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *