

रोडोपाली-मिलूपारा में 116 बुजुर्ग लाभान्वित, पहले. मुड़ागांव में भी बांटे जा चुके हैं उपकरण
रायगढ़, 05 अक्टूबर 2026 @ http://cglivenews.in

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर अदाणी फाउंडेशन ने बुजुर्गों के सम्मान में अनूठी पहल की है। फाउंडेशन ने तमनार ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों – रोडोपाली और मिलूपारा में शिविर लगाकर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए।
इस अभियान के तहत कुल 116 बुजुर्गों को उनकी आवश्यकता के अनुसार वॉकिंग स्टिक, वॉकर और हियरिंग एड मशीन दी गई। उपकरण पाते ही बुजुर्गों के चेहरों पर सुकून और मुस्कान लौट आई। कई बुजुर्गों ने कहा कि अब चलने-फिरने और सुनने में आसानी होगी, किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
पारदर्शी चयन, घर-घर तक लाभ
फाउंडेशन ने पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों का चयन किया। लाभान्वित 116 लोगों में से रोडोपाली पंचायत के 35 और मिलूपारा पंचायत के 81 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। इससे पहले मुड़ागांव में भी 30 बुजुर्गों को इसी तरह की सहायता दी जा चुकी है।
कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच, पंच और गांव के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन का यह कदम सिर्फ उपकरण बांटना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के आत्मसम्मान की रक्षा है।
अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा, “बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं। उनके जीवन को सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना हमारी जिम्मेदारी है। फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।”


