
दो पंचवर्षीय पूर्व भी ये सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए थे पुसौर जनपद के सरपंच संघ अध्यक्ष, ग्राम पंचायत एकताल सरपंच हिमांशु चौहान का जिला सरपंच संघ अध्यक्ष बनने पर मृत्युंजय को मिला ये अवसर, प्रायः सरपंच चाहते थे इन्हें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष, लेकिन हुआ चुनाव,,,
पुसौर जनपद के 89 पंचायतों के सरपंच द्वारा कुछ माह पहले एकताल सरपंच हिमांषु चैहान को सरपंच अध्यक्ष चुना गया था। कुछ दिन बाद उन्हें जिले के सभी जनपदों के सरपंचों ने अपना अध्यक्ष चुना इस आषय से पुसौर जनपद के सरपंच संघ के अध्यक्ष पद से इन्हें त्याग पत्र देना पडा। प्रायः सरपंच चुनाव के पक्ष में नहीं थे जिसमें मतभेद आए और चुनाव हुआ जिसमें मिडमिडा सरपंच पुर्णचंद्र गुप्ता और कोडातराई सरपंच मृत्युंजय सिंह ठाकुर दो प्रत्याषी रहे। इसमें पुर्णचंद्र गुप्ता को 18 वो मिले तथा मृत्युंजय सिंह को 48 वोट मिल और कुछ वोट रिजेक्ट हुये वहीं कुछ सरपंच अनुपस्थित रहे। चुनाव हुये नतीजे के आधार मृत्युजय सिंह 30 वोट से अपने प्रतिद्वंदी को शिकस्त देकर ये सरपंच अध्यक्ष बने। चुनाव संपन्न होने के बाद जिला सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांषु चौहान और सीईओ विवेक गोस्वामी ने पुश्प गुच्छ भेंट करते हुये इन्हें बधाई और षुभकामनाएं दी। जानकारी के मुताविक शेष कार्यकारिणी पदाधिकारी यथावत् रहेंगे ऐसा जानकारी प्रकाश में आया है। ज्ञात हो यह चुनाव संवैधानिक नहीं है लेकिन शासन प्रशासन के बीच एकता प्रदर्शन करने और आपसी संबंधों को मजबूती देने इस तरह का संगठन बनाना आवश्यक हो गया है जो पंचायत राज के प्रारंभ हुए कार्यकाल 1995 से इस तरह का संगठन है। पुसौर जनपद में अब तक जितने सरपंच संघ अध्यक्ष बने उसमें मृत्युंजय सिंह, सुनील पांडे, वीरेंद गुप्ता, मृत्युंजय सिंह सहित अन्य रहे है।
