

बिजली के बढ़ते खपत को लेकर शासन द्वारा विद्युत उत्पादन और नियमित उपयोग और भुगतान के तारतम्य में जागरूकता अभियान रजत महोत्सव के रूप में। मुख्य ध्येय योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाना, नियम से चलते हुए अनावश्यक सर चार्ज आदि से बचाना है, खास कर सोलर पैनल लगाने और बिल का समय पर भुगतान करने को जोर दिया गया।
वर्श 2000 से अस्तित्व में आये छत्तीसगढ उर्जा के क्षेत्र में लगातार विकास करते आ रहा है और अब इन 25 वर्शो में विद्युत उत्पादन को लेकर देष में छत्तीसगढ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। प्रदेष सरकार इन उपलब्धियों तथा जनता को उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में जोडने सहित अन्य कई तथ्यों को लेकर प्रदेष, जिला एवं वितरण क्षेत्र में रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी कडी में बिते सोमवार को नगर पंचायत ग्राउंड पुसौर में विद्युत वितरण कंपनी छत्तीसगढ का जिला स्तरीय रजत महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि मानी मोहित सतपथी, विषिश्ट अतिथि हेमलता चौहान व जिला पंचायत सदस्य ब्रजेष गुप्ता तथा अन्य अतिथिः नगर उपाध्यक्ष उमेष साव, पार्शद सिक बाई, ओकेष बेहरा, पुर्व उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, अभिनव स्कुल के संचालक अक्षय कुमार सतपथी भाजपा अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता आदि रहे। कार्यक्रम की षुरूआत जिला विद्युत अधिकारी गुजन षर्मा, एफ ई नरेन्द्र नायक, एई लक्ष्मीकांन्त पटेल, जेई एस के दुबे व महेष्वर पटेल तथा विभाग के अन्य स्टॉप के व्यवस्था में सर्वप्रथम छत्तीसगढ महतारी के तैलीय प्रतिमा पर पुजा अर्चना के साथ गई। मंचासीन होकर स्वागत के औपचारिकता के समाप्ति पष्चात् उदबोधन का दौर प्रारंभ हुआ जिसमें प्रायः सभी ने मंच को संबोधित किया। आयोजक प्रमुख गुंजन षर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सोलर पेनल लगाने से आज बिजली उत्पादक हो सकते हैं जिसमें आप अपनी उत्पादन किये हुये बिजली को उपयोग करने के साथ साथ उसे बेच भी सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के लिये मना करने वाले उपभोक्ताओं से इन्हौने आग्रह किया कि स्मार्ट मीटर के जरिये आप कितना विद्युत उत्पादन करते हैं कितना खपत करते हैं इसकी जानकारी मिलती है इसलिये स्मार्ट बने और स्मार्ट मीटर लगायें चूंकि अब सब स्मार्ट फोन चलाते हैं। कार्यक्रम के बीच 5 केटेगिरी के लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें सोनर पेनल लगाने वाले, व्यवसायिक मीटर उपभोक्ता, घरेलु मीटर उपभोक्ता, एकल बत्ती मीटर उपभोक्ता तथा कृशि आधारित विद्युत उपभोक्ता। इसमें जिन्हौने नियमित रूप से बिल भुगतान करते हुये बिजली का सदुपयोग किया उन्हें प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिनहे सांकेतिक रूप से 5-5 की संख्या में किया गया इसमें मुख्यतः वरिश्ठ कृशि पंप विद्युत उपभोक्ता नारायण साव, राजकुमार गुरूजी, टीकाराम गुप्ता सहित दर्जनों उपभोक्ता रहे। उक्त कार्यक्रम में कुसमुरा, नंदेली, खरसिया, एडु, चपले, तरकेला, पुसौर और कोडातराई विद्युत वितरण केन्द्र के उपभोक्ता षामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्युत विभाग के एफ ई नरेन्द्र नायक ने कार्यक्रम में षामिल सभी लोगों का आभार जताते हुये कहा कि विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ के अवसर प्रदान कर रही है जिसमें सोलर पेनल लगाना, समय पर बिल भुगतान करना, कृशि नलकुप,जीवन ज्योति योजना आदि है इसका सदउपयोग कर लोग प्रगति के उंचाई पर पहुंच सकते हैं।
