मंडी सचिव श्री अनिरुद्ध सिंह का धान खरीदी के बीच सघन कार्यवाही:

            पुसौर और रायगढ़ क्षेत्र में रहा इनकी ड्यूटी, ज्यादातर अवैध धान के आवक को पकड़ने रात को ही इन्हें मिली सफलता , धान खरीदी के बीच न रहा रात की सुकून और न दिन को चैन, मैराथन दौड़ की वजह से इन्होंने बनाए 50 प्रकरण।

वरिष्ठ मंडी सचिव अनिरुद्ध सिंह

          शासन द्वारा अवैध धान के आवक को रोकने कई टीम को तैनात किया गया था जिसमें राजस्व विभाग, मंडी विभाग, विपणन, सहकारिता सहित अन्य थे इसमें मंडी विभाग प्रमुख अनिरूद्ध सिदार द्वारा रायगढ व पुसौर तहसील क्षेत्र के 5 बेरियरों में 50 वाहनों पर कार्यवाही करने का मामला प्रकाष में आया है। जानकारी के मुताविक इसमें कुल धान 4000 कट्टा के आसपास बताया जाता है जिसमें 1 माजदा, 2 ट्र्रेक्टर और बाकि धान पिकप के माध्यम से आया है जिसकी संख्या संबंधित दस्तावेज में दर्ज है। बहरहाल सारे धान उपार्जन केन्द्रों में रखा गया है जिन पर अन्य कार्यवाही होना अभी षेश है। इस संबंध में मंडी सचिव श्री अनिरुद्ध सिंह बताते है कि हमारे स्टॉप गांव के रास्तों से अनभिज्ञ होने के बाद भी खोज खबर लेते हुए 50 प्रकरण बनाए जो तारीफ के काबिल होने के साथ ही उनके यह कार्य उनके दक्षता को भी प्रदर्शित करता है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *