
शराब दुकान में चोरी का यह पहला मामला, मौके पर गार्ड का सो जाना संयोग या घटना का हिस्सा, जमीन में गड़े लाकर को निकालने में क्या नहीं हुई शोर गुल, आबकारी अधिकारीयो का इसमें कैसी होगी जवाबदेही, तपतीश में क्या चोरों के गिरेबान तक पहुंच पाएगी पुलिस?
पुसौर तहसील क्षेत्र के ग्राम कोडातराई के बिजली आफिस के सामने स्थित षासकीय षराब दुकान में दम्र्यानी रात गोदरेज का लाकर तोड कर 3 लाख 38 हजार रूपये चोरी होने का मामला प्रकाष में आया था जिस पर जुटमिल पुलिस ने संबंधित सुपरवाईजर, गार्ड सहित अन्य लोगों को तलब करते हुये उनका बयान लिया जा रहा है और निषान देही पर विधिवत् तप्तीष भी की जा रही है। जानकारी के मुताविक जिस रात चोरी हुई उस समय गार्ड कपिल सिदार तैनात था जिसके सो जाने की वजह से चोरों को यह सफलता मिली जिसमें उन्हौने गाडे हुये लाकर को जमीन से उखाडा और उसे ये ले उडे। ज्ञात हो कि षराब दुकान में लाखों रूप्ये के जहां षराब होंगे वहीं नगदी राषि भी रही, ऐसे स्थिति में एक गार्ड के भरोसे ही छोड जाना किसी के गले नहीं उतर रहा। घटना स्थल में जिस तरह चोरी को अंजाम दिया गया है , जानकार बताते है कि चोर एक से अधिक हो सकते हैं। बहरहाल पूर्व की भांति उक्त दुकान संचालित है।
