
दहशत और अशांति का वातावरण मोहल्ले में, कई बार इस संबंध में समाज और शासन के समक्ष दे चुके निवेदन, कार्यवाही के अभाव लगातार हो रहे इनके आतंक का शिकार, थाना बदर कार्यवाही कराने की हो रही मांग।
नगर पंचायत पुसौर के सारथी मोहल्ले में रायगढ भगवान पुर से विस्थापित होकर एक परिवार पिछले लगभग 15 वर्श से निवासरत है जो आये दिन स्वयं तो लडते झगडते हैं वहीं आस पास पडोस के लोगों को भी छोटे छोटे बात पर हथियार लेकर मारने दौडते हैं। इसके लिये उक्त मोहल्ला के लोग परेषान होकर कई बार पुसौर थाने में इसका रिपोर्ट दर्ज कराया है लेकिन उचित कार्यवाही के अभाव में ये बेखौफ होकर लगातर अपराध को अंजाम तक पहुंचा रहे है इसी कडी में बिते षनिवार के षाम को उस परिवार की एक महिला दिपा सारथी द्वारा विक्रम सारथी तथा गुरूबार सारथी को धारदार ब्लेड से वार कर किया जिसमें मौके पर ही दोनों लहुलुहान हो गये और थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज हुआ जिसका एमएलसी भी कराया जा चुका है। इसमें मोहल्ले वासियों का कहना है कि वार इतनी तगडी थी कि बीच बचाव नहीं होने के स्थिति में विक्रम सारथी के गले में वार हुआ होता और वह अंतिम सांस लेने के करीब पहुंच गया होता वहीं गुरूबारी सारथी के चेहरे में चोट लगा है । बहरहाल दोनों का मलहम पट्टी सहित इलाज कराया जा चुका है। दिपा सारथी का पति दिलीप सारथी एवं उसके एक नाबालिक बेटे द्वारा निजी व सार्वजनिक संपत्तियों की चोरी करते हुये कई बार पकडा जा चुका है वहीं दिलीप के उपर कई महिलाओं के प्रति दुव्र्यहार करने का आरोप है जिसका पुलिस में रिपोर्ट दर्ज किया जा चुका है। मोहल्लेवासी ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लागों से पिछले 15 वर्शो से परेषान है इसके लिये अब उच्चाधिकारियों के समक्ष षिकायत दर्ज कर तत्काल अनुषासनात्मक कार्यवाही करने की मांग करेंगे जिसके लिये पुरी तैयारी कर चुके हैं। बहरहाल पुलिस थाने में क्या कार्यवाही हो रही है उसका बाट जोह रहे हैं। इसमें मोहल्ला वासियों का कहना है कि इसके समस्त अपराधिक कृत्यों को देखते हुये इसे थाना बदर की कार्यवाही होना न्यायोचित प्रतीत होता है।
