
शिक्षा, संस्कृति और खेल को अव्वल रखने ग्राम सूरी में एक जुटता का अनोखा मिसाल, धार्मिक कार्यक्रमों में प्रतिवर्ष रामायण आदि का आयोजन वहीं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धा और शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण।
पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम सुर्री में पिछले कई वर्शो से युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने एवं आपसी समरसता बनाये रखने के मद्देनजर प्रतिवर्श क्रिकेट मैच का आयोजन होता रहा है। इसी कडी में इस वर्श भी पिछले 15 दिनों से यह मैच जारी रहा जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के सैकडों क्रिकेट टीमों ने अपने खेल प्रतिभा को अवगत कराने का अवसर मिला। अंतिम मैच केनसरा और पटेलपाली के मध्य हुआ जिसमें अंतिम गेंद में ही हार जीत का फैसला हुआ जिसे लेकर उपस्थित दर्षक दीर्घा में एक अनिर्वचनिय आनन्द और उल्लास ऐसा रहा कि आगे क्या होगा-आगे क्या होगा …। इस कार्यक्रम को मुर्तरूप देने में यहां के सरपंच मीनाक्षी टेकलाल नायक तथा पुर्व उप सरपंच खीरसागर नायक सहित अन्य लोगों का महत्वपुर्ण भूमिका रहा जिन्हौने प्रथम नगद पुरस्कार 25000 रूपये केनसरा टीम को प्रदाय किया वहीं द्वितीय पुरस्कार सुर्री क्रिकेट समिति द्वारा 12500रूपये पटेल पाली टीम को प्रदाय हुआ। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला पंचायत सदस्यः ब्रजेष गुप्ता, लक्ष्मी जीवन पटेल, भाग्यवती डोलनारायण पटेल, भाजपा महामंत्री कमलधर पटेल, मण्डल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण जन एवं खेल प्रेमी मौजुद रहे।
