
Icds विभाग की उदासीनता आई सामने, शासन की प्ले स्कूल के तर्ज पर आंगन बड़ी को तब्दील करने की मंशा पर फिर रहा पानी, बच्चों को आबंटित खिलौने अलमारी में चूंकि भवन का अभाव झेल रहा आंगन बाड़ी प्रबंधन।
पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहाखान में संचालित आंगनबाडी केन्द्र भवन जर्जर होने से पिछले 5 साल से यहां के पंचायत भवन में केन्द्र लगाया जा रहा है वहीं पीडीएस का भी संचालन हो रहा है ऐसे स्थिति में पंचायत का बैठक आदि प्रभावित हो रहा है। जानकारी के मुताविक आंगनबाडी भवन जर्जर होने की सुचना वर्श 2020 से जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया जा चुका है और आज लगभग5 वर्श हो चुके उक्त स्थल में नवीन भवन निर्माण कीे कार्यवाही हेतु किसी भी प्रकार का समुचित आदेष प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण यहां का आंगनबाडी का संचालन पंचायत भवन में हो रहा है। ज्ञात हो कि लोहाखान एनटीपीसी लारा प्रभावित क्षेत्र में सम्मिलित है ऐसे स्थिति में यहां प्रत्येक निर्माण कार्य समय सीमा के साथ गुणवत्ता पुर्वक होने का अंदेषा लगाया जाता है इसी कडी में आंगनबाडी भवन भी हो सकता है लेकिन आईसीडीएस की लापरवाही के कारण उक्त भवन के निर्माण हेतु कार्यवाही आगे नहीं बढ पाई है। ऐसे स्थिति में आंगनबाडी में अध्ययनरत बच्चों को षासन द्वारा मुहैया कराये गये खिलौने, षिक्षण व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण आदि प्रभावित हो रहा है जो बच्चों के विकास में बाधक है जिस पर षासन द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया जाकर कारगर कदम उठाने की जरूरत है। इस संबंध में पुसौर परियोजना अधिकारी पटेल मेडम को फोन से संपर्क किया गया जिसमें उनके द्वारा कोई उत्तर नहीं मिला।
