
पुसौर के इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम मे आज रविवार को डीसीएस रायगढ और छत्तीसगढ इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का प्रारंभ होने जा रहा है जिसके उदघाटन में जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिशकर चौहान एवं नगर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। ज्ञात हो कि आमंत्रण कप क्रिकेट 2026 का संचालन पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, पुर्व जनपद उपाध्यक्ष रोहित पटेल, पुर्व नगर अध्यक्ष किसोर कसेर, पुर्व नगर अध्यक्ष रितेष थवाईत, नगर उपाध्यक्ष उमेश साव, पुर्व पार्शद जगन्नाथ प्रधान, मुकेश महाणा सहित अन्य दर्जनों सदस्य हैं जो क्रिकेट मैच को मुर्तरूप देने हर संभव व्यवस्था दे रहे हैं चूंकि यह मैच पिछले कई वर्शो से आयोजित होता रहा है जिसे राश्ट्रीय स्तर का तमगा मिल चुका है।
