
स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर आयुर्वेद उपचार शिविर का लगातार हो रहा आयोजन, स्थाई व निरोगी काया के लिए आयुर्वेद को अपनाने लाया जा रहा जागरूकता।
जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा के मार्गदर्शन एव ंबीएमओ डाॅ. विनोद नायक तथा खंड आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ देवाषीश राय चैधरी के अगुवाई के तहत ग्राम गोतमा में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभ आरंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मानि मोहित सतपति सरपंच तनुजा गुप्ता, पुर्व सरपंच अषीश गुप्ता सरधाराम गौटिया अशोक गुप्ता घनश्याम पटेल हेमसागर प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने भगवान धनवंतरी के छाया चित्र पर पुष्प गुछ अर्पित कर किये। सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने वक्तव्य में आयुर्वेद की महत्ता के बारे मे लोगों को बताये। आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेले का उदेश्य यही है कि प्रत्येक व्यक्ति को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके एवं आम जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। पुराने बीमारी से निजात दिलाने के लिए पुसौर में सभी प्रकार के पंचकर्म किया जाता है।शिविर में लगभग सभी प्रकार के बीमारी जैसे संधिवात आमवात चर्मरोग कास श्वास उदररोग अनिद्रा उच्चरक्तचाप मधुमेह स्त्रीरोग इत्यादि के रोगी पाये गये। शिविर में लोगों को जागरूक करने पंपलेट वितरण किये गए। शिविर में 502 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से एवं 103 लोगों का होमियोपैथि पद्धति से उपचार किया गया वही 145 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। दंत चिकित्सा नेत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ अजय नायक, डॉ नरसिंह पटेल डॉ गगन पटेल डॉ जागृति पटेल डॉ अनुराधा सिंह डॉ संतोष गुप्ता फार्मासिस्ट भोज मालाकर रविशंकर दुष्यंत शैलेश शिव राजेश डोल आदि का सक्रिय भूमिका रहा।
