
उपलब्धियों को उर्वर भूमि के साथ साथ ऊर्जावान संचालक व शिक्षक मिल जाए तो वह दूर नहीं बल्कि करीब ही रहता है जिसे अभिनव स्कूल पुसौर ने आए दिन कर दिखाते आ रहा है इस कड़ी में अभिनव विद्या मंदिर पुसौर ने ओपीजिंदल युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतर्विद्यालयीन खेल स्पर्धा 2.0 में व्हालीबाल में शाउ मा सराईपाली को 2.0 से हराकर चैम्पियन बना। व्यायाम निर्देशक राहूल वैष्णव ने बताया कि व्हालीबाल में कुल 16 टीम हिस्सा लिये थे। अभिनव विद्या मंदिर के खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर फायनल में जगह बनाई। अभिनव विद्या मंदिर के खिलाड़ी में अभिषेक गुप्ता पीयुष सरल सतीश गुप्ता कृष्णा प्रधान रूपेश भोय समीर बारीक नरेश भोय वेद प्रकाश सेठ ने अपना उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन कर अभिनव विद्या मंदिर को फायनल मैच में विजय दिलायी। साथ ही साथ अभिनव विद्या मंदिर पुसौर बिजनेश क्वीज प्रतियोगिता में 12वीं वाणिज्य संकाय लखन डनसेना एवं प्रिंस सिदार तृतीय स्थान पर रहे। इस अंतर्विद्यालयीन खेल स्पर्धा में बच्चों के साथ ओण्पी जिंदल युनिवर्सिटी में विद्यालय के शिक्षक जगन्नाथ प्रधान, राहूल वैष्णव, कुण् ललिता पटेल उपस्थित रहे। इस स्पर्धा में विजयी होने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री अक्षय कुमार सतपथी शिक्षक श्री उमेश कुमार साव, संतोष पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
