
धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा एक नई परंपरा, खरीदी के प्रारंभ और अंत में धान बेचने वाले किसान का हुआ सम्मान, 40 एकड़ के भू स्वामी एवं सरपंच हरिहर नायक उपार्जन केंद्र में हुआ भव्य स्वागत, शासन के इस नई परंपरा को किसानों ने किया सराहना।
पुसौर तहसील क्षेत्र के उप धान खरीदी केन्द्र कोसमंदा यु ंतो प्रारंभ से ही सुर्खियों में रहा है चूंकि इस केन्द्र के क्षेत्र में ज्यादातर बडे कृशक हैं जिन्हें एग्रीस्टेक, टोकन कटाने, रकबा समर्पण जैसे घटकों से गुजरने के लिये काफी पापड बेलने पडे वहीं कभी कभी सडक में भी इन्हें उतरना पडा। इन सारे संघर्श के बावजुद भी इस केन्द्र में खरीदी कार्य के बीच खरीदी कार्य से जुडे अधिकारियों एवं किसानों के बीच कोई मनमुटाव नहीं रहा। कमोबेष प्रायः सभी किसान जहां रकबा समर्पण कराया वहीं एग्रीस्टेक कराने में भी सफलता हासिल करते हुये टोकन भी कटा लिया और खरीदी कार्य संपन्न होने के पुर्व एक सभ्रान्त किसान और षुकुलभठली के सरपंच रहे हरिहर नायक का धान खरीदी की गई और उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर फड प्रभारी सुदामा गुप्ता ने इन्हें माल्यार्पण व श्रीफल भेंट करते हुये उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि किसानों को धान बिक्री करते समय आ रहे परेषानी को मद्देनजर पुर्व जनपद उपाध्यक्ष रोहित पटेल जो कि कोसमंदा और पुसौर के बडे किसान है इन्हौने तहसील कार्यालय में धरना, रोड में चक्का जाम जैसे कार्य किसानों को राहत पहुंचाने के लिये किया था। बहरहाल यहां हरिहर नायक के धान खरीदने के बाद और कोई किसान शेष नहीं होने के कारण अब खरीदी कार्य बंद हुआ।
