
सुविधा को ताक में रख कर खोद दिए नाली, योजनाबद्ध तरीके से काम कराने नाकाम रहा नगर पंचायत पुसौर, सौंदर्यीकरण कार्य के श्रीगणेश में हुआ मक्खिकापातः
नगर पंचायत पुसौर द्वारा सौदर्यीकरण की दिषा में कार्य कर रही है जिसमें इसने इसका प्रारंभ बस स्टेड स्थित पषु हास्पीटल से की गई और सर्वप्रथम पानी निकासी को ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण के लिये कोडना चालु किया। ठेकेदार द्वारा नालीदार गढ्डा कोडने के बाद इसमें आगे का काम करने के लिये रूचि नहीं दिखाई जिससे वह नालीनुमा गड्ढा पिछले लगभग डेढ महिने से यथावत है जिसके कारण हास्पीटल के डाक्टर एवं कर्मचारियों को आने जाने में काफी असुविधा हो रहा है। इस संबंध में जानकार बताते हैं कि ठेकेदार ने इस काम के लिये रूचि नहीं दिखाई इसलिये उस काम को निरस्त कर दिया गया है और इसका पुनः टेंडर किये जाने की कवायद की जा रही है। ज्ञात हो कि किसी भी निर्माण कार्य के पहले उससे जुड़े सुविधा की व्यवस्था की जाती है और उस कार्य को प्रारंभ किया जाता है। यहां निर्माण एजेंसी और नगरीय प्रशासन उसे ताक में रख कर कोई आवागमन सुविधा नहीं दिलाई जिससे हॉस्पिटल आने जाने वाले लोगों के साथ साथ आवारा मवेशियों के भी गिरने का अंदेशा है और कभी भी यहां दुर्घटना हो सकता है बहरहाल हास्पीटल प्रबंधन आवागमन सुलभ करने एक कृत्रिम अस्थाई व्यवस्था किया है बावजूद इसके नगरीय प्रशासन को इसमें संवेदनशीलता दिखाते हुए कारगर कदम उठाने की जरूरत है। लोग इस विपरीत परिस्थिति को प्रथम ग्रासे मक्खिकापातः का हवाला दे रहे हैं जिसे प्रबंधन को बचना चाहिए।
