
नगर पंचायत पुसौर के कोल्तापारा निवासी ईष्वर गुप्ता का बिते दिनांक को निधन हो गया जो लगभग 65 वर्श के थे। पुसौर ही नहीं बल्कि आस पास के गांवों में इनकी छवि मिलनसार व्यवहार एवं संवेदनषीलता के साथ साथ इलेक्ट््रीषियन एवं ड््रायवर के रूप में रहा है वहीं ये खाना बनाने के लिये भी माहिर होने कारण इन्हें पुसौर के इंन्द्रप्रस्थ में आयोजित हो रहे क्रिकेट में इनकी महत्वपुर्ण भूमिका रहती थी। इनके निधन से समुचा कोल्ता समाज व उनके करीबी तथा परिजन दुख प्रकट कर रहे है। क्रिकेट समिति से जुडे लोग इनके समुचे गतिविधि को याद करते हुये संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुर्व नगर अध्यक्ष किसोर कसेर ने इनके निधन पर शोक प्रकट करते हुये कहा कि क्रिकेट के आयोजन में खिलाडियों को लाने ले जाने, स्टेडियम में माईक लाईटिंग सुधारने के साथ ही खाना बनाने आदि में इनका महत्वपुर्ण भुमिका रहता था। पुर्व जनपद अध्यक्ष रोहित पटेल ने इनके निधन पर कहा कि ईष्वर गुप्ता जैसे किरदार का मिलना आज के स्थिति में असंभव है। इसी कडी में पुर्व पार्शद जगन्नाथ प्रधान, नगर उपाध्यक्ष उमेष साव सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने संवेदना व्यक्त किया।

