केलो बिहार समिति के सुर्यकुमार पंडा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

केलोबिहार के अध्यक्ष श्री सूर्यकुमार पंडा को पुष्प गुच्छ से सम्मान करते हुए ।

        निष्पक्ष छवि और सद्चरित्रता का हुआ चुनाव, इस तराजू में सूर्यकमार पंडा का पलड़ा हुआ भारी, सदस्यों ने मुखर हो कर कह दिया कि सूर्य कुमार पंडा ही  होंगे केलो बिहार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष।
         केलोविहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण मंडल पंजियन क्रमांक 869 का आठ वर्षों बाद कार्यकारिणी मंडल का चुनाव हुआ ।इस चुनाव में युवा समिति का पैनल विजयी रहा । रहवासियों ने सभी पुराने चेहरों को दरकिनार किया । इस नए कार्यकारिणी के लिए समान्य पुरुष वर्ग से . सूर्यकुमार पंडा, नन्दकिशोर सतपथी, प्रदीप चौबे, चित्रसेन पटेल तथा संजीव सेठी विजयी हुए । समान्य महिला वर्ग से श्रीमती कुसुम मिश्रा पर लोगों ने भरोसा जताया  । इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग पुरुष में किंकर प्रसाद चौधरी , कबीर पटेल, कन्हैयालाल जलछत्री विजयी हुए  । पिछड़ा महिला वर्ग से श्रीमती अनिता नायक और अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग से श्री राजकुमार सारथी निर्विरोध निर्वाचित हुए  । इस प्रकार कुल ग्यारह सदस्यों का यह बोर्ड आफ डायरेक्टर्स अपने प्रभाव में आया है । आने वाले समय में केलोविहार एवं प्राचीविहार के विकास की जिम्मेदारी अब इनके कंधो में है इस पर मंथन जारी रहा और  कार्यकारिणी मंडल के अध्यक्ष चुनाव हुआ जो बिते दिनांक को संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से सामान्य पुरूश वर्ग में से निर्वाचित सदस्य सुर्य कुमार पंडा को अध्यक्ष के रूप् में निर्वाचित किया गया। इनके सौम्य व निश्पक्ष मृदु व्यवहार को लेकर ही केलो बिहार वासियों ने अध्यक्ष के तमगा से इन्हे नवाजा है इसलिये यहां के रहवासियो में जिला सहकारिता विभाग में सीईओ रहे रष्मि लाल सहित अन्य प्रभावी लोगों द्वारा पुश्प गुच्छ देकर इनका सम्मान किया गया वहीं केलो बिहार के रहवासियों के मुलभुत आवष्यकता के मद्देनजर चर्चा भी किया गया । इस तथ्य पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुर्यकुमार पंडा ने कहा कि सब मिलकर केलो बिहार के विकास के लिये काम करेंगे किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। ज्ञात हो कि सुर्य कुमार पंडा लंबे समय तक अलग अलग क्षेत्र में षिक्षकीय कार्य का निर्वहन किया है इस बिच कहीं इनकी कोई अवहेलना अथवा कत्तव्यहीनता का बोध षिक्षा विभाग अथवा आम जनता को नहीं हुआ बल्कि ये कई स्थलों में पुरस्कृत भी हुये है इनके इस बेदाग छवि को देखते हुये केलो बिहार वासियों ने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया है। इनके अध्यक्ष बनने पर आरण्यक ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी व सदस्यों ने गर्व का अनुभव कर रहे है और संबंधित ग्रुपों में बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *