सरपंच कृश्णा डनसेना द्वारा युवाओं को मिल रहा प्रोत्साहन, खेल एवं विशेष गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन कर रहे युवा हो रहे सम्मानित

खिलाड़ियों को सम्मानित करते युवा सरपंच कृष्णा डनसेना

       युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा स्थापित करने कृष्ण डनसेना का नया पहल, प्रदेश स्तरीय आयोजित कबड्डी के 36 टीम और जम्मू से खेल कर आए लेकरस खिलाड़ी हुए सम्मानित,
        प्रदेष में इन दिनों लेक्रास खेल को लेकर खिलाडियों में एक बडी   जागरूकता आई है जिसके लिये प्रायः खिलाडीयों के साथ एक सायकिल और लेक्रास स्टीक जरूर होता है। पिछले एक दो सालों में पुसौर क्षेत्र के ये खिलाडी देष ही नहीं बल्कि दुसरे देषों में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्षन करते रहे है। उक्ताषय के साथ देवलसुरा के युवा सरपंच कृश्णा डनसेना ने बताया कि लेक्रास खेल को बढावा देने खिलाडीयों का सहयोग एनटीपीसी लारा सहित कई प्रभावी लोगों द्वारा किया जा रहा है वहीं ग्राम पंचायत देवलसुरा के बेनर तले भी इनका सम्मान होता रहा है। इसी कडी में इन्हौने जम्मु से खेल कर आये महिला खिलाडियों का सम्मान किया। जानकारी के मुताविक नेषनल लेक्रास फेडरेषन कप 2025में छत्तीसगढ ने तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका है जिसमें पुसौर क्षेत्र के ग्राम देवलसुरा, दर्रीपाली, महलोई, कोडपाली व तरडा के 7 प्रतिभाषाली महिला खिलाडियों की सहभागिता रही जिन्हें सरपंच कृश्णा डनसेना विधिवत् पंचायत भवन में निमंत्रित करते हुये उनका सम्मान किया। सरपंच डनसेना ने बताया कि आंचल चैहान, आरती चैहान, सोन बनजारा, षांति प्रधान, मानसी भूमिया, स्वाती बनजारा, सीतल सरल, प्रेमलता निशाद, ज्योति प्रधान, सोनम गुप्ता, तनीसा गुप्ता, जिज्ञासा कलाटे, ममता मेहर एवं महिमा इस तरह लेक्रास खिलाडियों का एक टीम है जो रोज अभ्यास करते रहे हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाडी अपने देवलसुरा क्षेत्र से हैं। इसमें से 7 खिलाडियों ने जम्मु में आयोजित लेक्रास प्रतियोगिता में आन्ध्रप्रदेष, गुजरात तेलंगाना तथा राजस्थान टीम के साथ खेले जिसमें इन्हें /छत्तीसगढ/तृतीय पुरस्कार मिला। ज्ञात हो कि ये खिलाडी समुचे प्रदेष का नेतृत्व कर रहे थे जो पुसौर क्षेत्र के है ऐसे में निसंदेह एक गर्व का विशय है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *