हंसमुख, मिलनसार व संवेदना से जड़े जयराम पंडा का असामयिक निधन

भाजपा के शीर्ष नेताओं से रहा इनका सीधा संपर्क, स्थानीय राजनीति में जयराम पंडा का उम्दा कद , 2 बार सम्हाला पंचायत  का कमान।

56 वर्षीय जयराम पंडा

         पुसौर जनपद क्षेत्र के कांदागढ पंचायत में सरपंच रहे जयराम पंडा का हृदयाघात से मृत्यु होने की घटना प्रकाश में आया है जानकारी के मुताविक ये हार्ट के मरीज थे जिनका बाईपास सर्जरी किया गया था इसके बाद कुछ दिन स्वस्थ रहे लेकिन अचानक बिते दिनांक को दर्द हुआ और उनका इलाज करते समय मृत्यु हो गया। उक्त घटना से उत्कल ब्राम्हण समाज के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा उनसे जुडे समुचे ब्लाक के लोगों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार में उनके परिजनों के साथ साथ भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष गौरांग साव, सोसायटी अध्यक्ष घनष्याम पटेल, मनोरंजन साहू आदि सम्मिलित हुये थे वहीं नगर उपाध्यक्ष उमेश साव, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता सहित अन्य भाजपेईयों ने उक्त घटना को सोषल मिडिया में पोस्ट करते हुये संवेदना प्रकट किया है। ज्ञात हो जयराम पंडा क्षेत्र में पुरोहित कार्य के साथ साथ जनहित से जुड़े कार्यों को बखूबी संपन्न करते रहे है इसलिए राजनीति के क्षेत्र में इनका गहरा पैठ बना हुआ था जिसके फलस्वरूप ये स्वयं सरपंच रहे और चलित पंचवर्षीय में इनके पत्नी सरपंच हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *