एक बाढ भी नहीं झेल पायेगा बन रहे नदी किनारे का मुख्यमंत्री सडक

सड़क में टंगा बोर्ड क्या सच या इसके करीब है?

       सड़क निर्माण की आए दिन होती रही शिकायत, 2 बार बनने के बाद भी पुसौर की सड़क गुणवत्ता के करीब नहीं, शासन के निर्माण एजेंसियों पर नकेल कसने की जरूरत।
        पुसौर तहसील क्षेत्र के महानदी तट के गांव सुरजगढ पडिगांव से तेलीपाली तक मुख्यमंत्री सडक योजना के तहत नदी के किनारे किनारे रोड निर्माण किया जा रहा है जो प्रत्यक्षदर्षीयों के मुताविक बन रहा सडक एक बाढ में ही लुप्त हो जायेगा चूंकि रोड ही घटिया और प्राक्कलन के विरूद्ध बन रहा है। ज्ञात हो कि यह रोड नदी के किनारे किनारे सुरजगढ पडिगांव से तेलीपाली तक बनाया जा रहा है जो कुल 1.75 कि.मी. का है जिसमें कई जगह पानी निकासी के लिये पुल भी बनाया जाना है और यह रोड 162.35 लाख में बन रहा है। इसमें अभी तक सीसी रोड बनाया जा चुका है वहीं रोड के दोनों किनारे सोल्डर के लिये चेनल का इष्तेमाल किया गया है जिसमें कठोर मिट्टी डालनी थी तो उसमें निर्माण ऐजेन्सी बालु डाल कर ढलाई कर रहा था जिसमें क्षेत्र के बीडीसी एवं युवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त करने पर सुधारने का हवाला दिया है। मालुम हो कि लगभग 2 करोड की लागत से लगभग 2 किलोमीटर का सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है। यह रोड इतनी मजबुत होने चाहिये कि बाढ आने पर भी यह यथावत बनी रहे लेकिन बन रहे रोड से लोगों ने यह कयास लगा रहे हैं कि यह एक बाढ में ही समाप्त हो जायेगा। रोड के मुआयना करने वाले अधिकारी रोड के उस हिस्से की खुदाई कर जांच करते हैं जहां स्टीमेंट के आधार पर मिट्टी गिट्टी आदि का मिश्रण सही रहता है जिसे वे ठेकेदार के लोगों को पहले हिदायत दे रखे रहते हैं और जैसे ही रोड पर सवाल उठाये जाते हैं तो ये अधिकारी उसी जगह को जांच करते हुये अपनी इमानदार सख्सियत की परिचय देते हैं जैसे कि कुछ स्कुलों में वहां के षिक्षक किसी अधिकारी के जांच में आने से होषियार छात्र को ही सवाल कर अपनी षिक्षण क्षमता को अवगत कराते हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *