
व्यवसायियों एवं क्षेत्र के किसानों को लेनदेन के लिए बेहतर प्लेट फॉर्म मुहैया कराने बेलपली पंचायत प्रबंधन का उम्दा प्रयास, स्थापित किया बाजार, मंत्री जी के माता के उद्घाटन किए जाने से लोगो में फूटा उत्साह। और कहा इनकी उपस्थिति हमारे उत्साह को दुगुना कर रहा है।
वाणिज्ये वसते लक्ष्मी को जीवंत करने के उद्येष्य से पुसौर जनपद के ग्राम पंचायत बेलपाली प्रबंधन ने जहां बाजार स्थापित करने की बेडा उठाया वहीं उस बाजार का उद्घाटन भी एक ऐसे मातृषक्ति से हुआ जिसके सपुत का कमान समुचे प्रदेष में है और वे क्षेत्रीय विधायक के साथ वित्तमंत्री भी है। ऐसे में लोगों का मानना है कि इस बाजार में आये हुये दुकाने और क्षेत्र के लोगों का लेन देन स्थायी होने की बलवती संभावना है। जानकारी के मुताविक कोडातराई, कुंजेडबरी, जकेला औरदा झारमुडा और डुमरपाली के बीच बेलपाली है इस ग्राम पंचायत प्रबंधन के लोगों ने षुक्रवार के दिन बाजार स्थापित करने के लिये विधिवत् षासकीय स्वीकृति ली और बिते षुक्रवार को गहरा मेला के साथ उक्त बाजार का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कौषल्या देवी चैधरी रहीं जिन्हें स्वागत करने के बाद लड्डुओं से तौला गया और उसे वितरण किया गया। इस अवसर पर विषिश्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, जनपद अध्यक्ष हेमलता हरिषंकर चैहान, जानकी चैधरी, बीडीसी गोपी चैधरी, बेलपाली के सरपंच श्रीमती सत्यभामा सिदार, सचिव रूपलाल चैहान, उप सरपंच ब्रजेष पटेल, पंचों में कोमल प्रसाद पटेल विनोद महंत घासीलाल सिदार, कमला चैहान, गीता चैहान मोहरमती सिदार उर्मिला महंत प्रतिमा यादव, रेवती पटेल सहित पहल समिति के सदस्यों में लोकनाथ पटेल, सेतराम सिदार रोहित चैहान भुवन पटेल दीनबंधु सिदार, राकेष पटेल सुराजभान पटेल गोपाल पटेल, राहुल पटेल, सतीष पटेल सोहित चैहान पालुराम पटेल आदि उपस्थित रहे। बेलपाली के गौटिया बाबुलाल पटेल, जकेला से चंद्रमणि पटेल सरोज पटेल, देवलाल पटेल, आंगनबाडी कार्यकर्ता सुशमा सिदार भी मौजुद रहे। बाजार उदघाटन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण जनों में एक उल्लासमय वातावरण रहा चूंकि सबको समय एवं निर्धारित दर पर रोजमर्रा के सामान अपने स्थान में मिलेगा। कार्यक्रम की षुरूआत अपरान्ह 3 बजे से हुई जिसके लिये बेलपाली पंचायत प्रबंधन, पहल समिति सदस्य एवं पुर्व जनपद उपाध्यक्ष गोपी चैधरी कार्यक्रम को आगे बढाने में मददगार साबित हुये और बाजार उद्घाटन का कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ।
