
अवैध शराब के प्रति इनकी सघन कार्यवाही व रोजगार दिलाने को लेकर क्षेत्र में बढ़ी लोकप्रियता, अपने से बड़ों को हाथ जोड़कर बात करने की है पहली प्राथमिकता, शासकीय राशि की प्रत्याशा में पैकेट से पैसा लगाकर अब तक कराते रहे सार्वजनिक काम ,इसलिए प्रत्येक परिवार के ये बन चुके सदस्य।
पुसौर तहसील क्षेत्र के अंतिम सीमा में सस्थित ग्राम पंचायत टपरदा में इन दिनों यहां युवा सरपंच दिनेष जांगडे प्रत्येक पारिवारिक कार्यक्रमों में जहां उपस्थिति दर्ज कराते हैं वहीं निष्चित ही यथोचित सहयोग भी करते रहे हैं इसलिये इन्हें समुचे पंचायत में बडे ही सम्मान पुर्वक निमंत्रित किया जाता रहा है। इसी कडी में बिते दिनांक को जानकारी के मुताविक इस गांव के ही विरेन्द्र लहरे व सविता लहरें के पुत्र षौर्य लहरें के जन्मदिन पर ये उनके घर पहुंचे और उसे आषीर्वाद देकर उपहार भेंट किया। ज्ञात हो कि उक्त पंचायत का आश्रित ग्राम कठली भी है टपरदा और कठली दोनों गांव मिलाकर 500 परिवार है जिनके यहां आये दिन कार्यक्रम होता रहा है जिसमें ये अपने सभी कार्य छोड कर उपस्थिति देते हैं और यथायोग्य सहयोग करते हैं। ज्ञात हो कि बिते पंचायत चुनाव में यह सीट सामान्य रहा और ये अनुसूचित जाति के होने के बावजुद भी अन्य सामान्य जाति के उम्मीदवारों को भारी मतों से पछाडा था चूंकि इनकी लोकप्रियता समुचे पंचायत में सर्वाधिक रही।
