Flash News

जल जीवन मिशन: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, हर गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता l

     जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में हर घर जल, केएमएल अपलोडिंग और वित्तीय प्रगति की हुई समीक्षा, कहा गुणवत्ता से समझौता नहीं.

       रायगढ़, 16 जून 2026। जिले के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर हासिल करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने साफ कहा कि जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए और ग्रामीणों को तय समय पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

         बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन समेत पीएचई, पंचायत एवं मिशन से जुड़े विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

समूह नल जल योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
       कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिले में संचालित समूह नल जल योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शुद्ध और नियमित पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने और कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।

वाटर सर्विस असेसमेंट और डीआईपी की प्रगति पर चर्चा
       समीक्षा के दौरान जल सेवा आकलन यानी वाटर सर्विस असेसमेंट के अंतर्गत डीआईपी की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं की जमीनी हकीकत, उपलब्ध सुविधाओं और प्रगति का सही आकलन किए बिना प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को अद्यतन डाटा उपलब्ध कराने और तय समयावधि में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने को कहा।

केएमएल अपलोडिंग को दी गई प्राथमिकता
      बैठक में आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी क्रिएशन, फाइनेंशियल रिकॉन्सिलिएशन, एसएनए स्पर्श, हर घर जल अभियान और केएमएल तैयार कर अपलोड करने की स्थिति भी देखी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष ग्रामों और योजनाओं का केएमएल कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। इससे योजनाओं का भौगोलिक मानचित्रण, ऑनलाइन ट्रैकिंग और प्रबंधन ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी होगा।

समन्वय और समयबद्धता पर जोर
      कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तय मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन हो। हर घर जल का लक्ष्य हासिल करने के लिए नियमित समीक्षा और फील्ड मॉनिटरिंग की व्यवस्था मजबूत की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी जनहित के इस कार्य को गंभीरता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करें, ताकि कोई भी ग्रामीण परिवार शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *