Flash News

जल जीवन मिशन में लाएं तेजी, ग्रामीणों को समय पर मिले शुद्ध पेयजल: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

    जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में हर घर जल, केएमएल अपलोडिंग और वित्तीय प्रगति की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर l

बैठक लेते हुए कलेक्टर रायगढ़

       रायगढ़, 16 जून 2026। जिले के हर गांव तक सुरक्षित और नियमित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

        बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन सहित विभागीय अधिकारी और मिशन के सदस्य उपस्थित रहे।

समूह नल जल योजनाओं पर विशेष फोकस
       कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिले में संचालित समूह नल जल योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध और नियमित पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने के साथ कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर जोर दिया गया।

डीआईपी और वाटर सर्विस असेसमेंट की समीक्षा
       बैठक में जल सेवा आकलन यानी वाटर सर्विस असेसमेंट के तहत डीआईपी की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और प्रगति का सटीक आकलन ही प्रभावी क्रियान्वयन की कुंजी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं और तय समयावधि में सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी करें।

केएमएल और हर घर जल अभियान की प्रगति जांची
      समीक्षा के दौरान आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी क्रिएशन, फाइनेंशियल रिकॉन्सिलिएशन, एसएनए स्पर्श, हर घर जल अभियान तथा केएमएल तैयार करने एवं अपलोड करने की स्थिति देखी गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शेष ग्रामों और योजनाओं का केएमएल कार्य प्राथमिकता से जल्द पूरा किया जाए। इससे योजनाओं का भौगोलिक मानचित्रण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और प्रबंधन अधिक प्रभावी होगा।

समन्वय और समयबद्धता के निर्देश
       कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा तय मानकों, गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन हो। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा और सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *