Flash News

“कृष्ण कुंज वाटिका में हरित सेवा समिति ने किया पौधरोपण, पर्यावरण दिवस पर लिया संरक्षण का संकल्प”



पौध रोपण करते हुए  पूर्व नगर अध्यक्ष किसोर कसेर व हरित सेवा समिति अध्यक्ष सीताराम चौहान सहित पदाधिकारी

       पुसौर क्षेत्र में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर हरित सेवा समिति पिछले कई वर्षों से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी यह समिति आए दिन प्रावीण्य सूची में आए छात्रों को सम्मानित करती रहती है।

         कुछ साल पहले जल-जंगल की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर स्वतंत्र पत्रकार एवं पर्यावरणविद स्व. शिव राजपूत के अगुवाई में केलो पर्यावरण पदयात्रा हरित सेवा समिति प्रमुख सीताराम चौहान अपने साथियों के साथ की थी। जिसका शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केलो नदी के संगम स्थल तिलगी से प्रारंभ की गई थी जो केलो के उद्गम स्थल पहाड़ लुड़ेक में संपन्न हुआ था। इस अवसर पर तत्कालीन कांडागढ़ सरपंच सोमति सिदार, पर्यावरण प्रेमी उत्तम पटेल, नशामुक्ति अभियान के संयोजक सुरेन्द जेना, नगर उपाध्यक्ष उमेश साव सहित कई लोग शामिल रहे। इन।सभी गतिविधियों को याद करते हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित हुआ और सांकेतिक रूप से पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुसौर के कृष्ण कुंज वाटिका में पौधरोपण किया गया। समूचे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में पूर्व नगर अध्यक्ष किशोर कसेर रहे। वहीं उद्बोधक प्रेम गुप्ता, आरआईओ भास्कर, इजाज मोहम्मद,  सामाजिक कार्यकर्ता दिजोरी सिदार, वाटिका के महिला समूह प्रमुख रीना चौहान एवं राधा चौहान, चिन्ह के गौटिया गोवर्धन गुप्ता, अनिल प्रधान आदि उपस्थित रहे।

        पौधे लगाकर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण के महत्व पर चर्चा हुई और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।


Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *