Flash News

पूर्व मंत्री व विधायक उमेश पटेल की अनुशंसा से पुसौर को मिली बड़ी सौगात: अदानी फाउंडेशन ने सौंपा 1.5 टन का पिच रोलर”

अदानी के पदाधिकारी धनंजय सिंह रोलर की चाबी सौंपते हुए
धनंजय सर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए

         जिले में अदानी पावर प्लांट अपनी स्थापना के बाद से ही सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका बखूबी निभा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को करियर के लिए प्रोत्साहित करने से लेकर कई जनहित के निर्माण कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में अदानी समूह का योगदान सराहनीय रहा है। इसी कड़ी में इंद्रप्रस्थ स्टेडियम पुसौर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में अदानी फाउंडेशन ने क्रिकेट आयोजन समिति पुसौर को 1.5 टन का हाइड्रोस्टेटिक पिच रोलर प्रदान किया।

         यह रोलर खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री माननीय उमेश पटेल जी की अनुशंसा से मिला है। जनवरी माह में ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उमेश पटेल ने आयोजन समिति के निवेदन पर मंच से ही पिच निर्माण हेतु रोलर देने का वादा किया था। विधायक के वादे को अदानी फाउंडेशन ने पूरा किया।

चाबी सौंपी, गैराज और वाटर कूलर का भी ऐलान
       अदानी फाउंडेशन के मुख्य संपर्क अधिकारी श्री धनंजय सिंह ने क्रिकेट आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे को रोलर की चाबी सौंपी। अपने उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में फाउंडेशन समय-समय पर सहयोग करता रहेगा। उन्होंने रोलर की सुरक्षा के लिए गैराज भवन बनाने की घोषणा की और खिलाड़ियों के अनुरोध पर मैदान में पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने का आश्वासन भी दिया।

खिलाड़ियों और नगर में उत्साह
       इस अवसर पर अदानी फाउंडेशन से श्री पूर्णेन्दु कुमार, श्री विवेक पांडे, श्री अभय सिंह, श्री विवेक तिवारी एवं परमेश्वर गुप्ता उपस्थित थे। आयोजन समिति से अध्यक्ष दिलीप पांडे, रोहित पटेल, किशोर कसेर, रितेश थवाईत, उमेश साव, निराकार पटेल, संजीव साव, हरी गुप्ता, जगन्नाथ प्रधान, दिनेश साव, संजीव षडंगी, संजीव कसेर, अशोक महाणा, मुकेश महाणा, नीलकंठ यादव, सुरेश यादव, पंचम चौहान, विनोद गुप्ता, विनय साव, पुष्पेंद्र महाणा, अरविंद प्रधान, मनोज गुप्ता, प्रवीण महाणा, पदमन कसेर, लक्ष्मण चौहान, देवनाथ महाणा, भोजराज मेहर, दिलीप चौहान सहित लक्ष्य क्रिकेट अकादमी के हेड कोच सतीश चौहान और सभी प्रशिक्षु खिलाड़ी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री दिलीप पांडे ने किया और आभार प्रदर्शन इंद्रप्रस्थ स्टेडियम के सृजन में महत्व भूमिका निभाने वाले पूर्व नगर अध्यक्ष श्री किशोर कसेर ने करते हुए कहा कि 1.5 टन के आधुनिक रोलर से अब पुसौर में बेहतर पिच तैयार होगी। रोलर मिलने की खबर से आयोजन समिति, खिलाड़ियों और पूरे नगर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *