
असंख्य माता पिता को उनके बच्चों द्वारा पूजा आरती करता हुआ अनुपम दृश्य, परिवार को परिवार से जोड़ने मातृ पितृ दिवस का अभूत पूर्व योगदान, रूठे हुए बच्चों व माता पिता आपस में जुड़ने का यह अवसर, अभिनव स्कूल प्रमुखता से करता रहा इसे पालन।
पुसौर के अभिनव विद्या मंदिर में मातृ पितृ दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने अपने माता.पिता के साथ मिलकर इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुई। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ बच्चों ने अपने माता.पिता का तिलक एवं आरती उतार कर पूजा की और आशीर्वाद लिया।
विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बड़ों को प्रणाम करना सिखाएं और उनकी बात मानने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को छोटी.छोटी शिक्षा प्रद कहानियां एवं जानकारी देने की सलाह दी। श्री सतपथी ने कहा कि बच्चे घर पर 17 से 18 घंटे अपने माता.पिता के सानिध्य में रहते हैं इसलिए उनकी निगरानी करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने माताओं से अनुरोध किया कि वे बच्चों को मोबाइल एवं टीव्ही न देखने दें क्योंकि इससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्रम में शिक्षक.शिक्षिकाओं द्वारा परीक्षा पे चर्चा में स्थानीय वार्षिक परीक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा तिमाही अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम से अधिभार सहित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शताधिक माता.पिताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष व वरिश्ठ षिक्षक उमेष साव ने कहा कि जो माता पिता के इच्छा के विरूद्ध आचरण करता है उसका जीवन सुखमय नहीं हो सकता है जिसकी पुश्टी हमारे धर्म शास्त्र करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्रीमती मंजू लता गुप्ता प्रधान पाठक दनार्दन नंदे एवं दोनों माध्यम के समस्त शिक्षक.शिक्षिकाओं का योगदान रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय ने माता.पिता और बच्चों के बीच के संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया और बच्चों के भविष्य के लिए एक अच्छा मार्गदर्शन प्रदान किया।
