Flash News

ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल उड़ान: NTPC Lara ने रेंगालपाली स्कूल को दिए 7 स्मार्ट क्लासरूम

लोकार्पण करते हुए एनटीपीसी प्रबंधन

          छत्तीसगढ़ – ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल उड़ान देने के लिए NTPC लारा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एनटीपीसी लारा ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व CSR पहल के तहत रेंगालपाली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 7 स्मार्ट क्लासरूम का हस्तांतरण किया है केवल यहां ही नहीं बल्कि आवश्यकतानुसार अपने सहयोगी ग्राम सहित प्रदेश के कई स्थानों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर एनटीपीसी लारा कर रही काम।

           एनटीपीसी लारा के इस पहल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर और डिजिटल समझ को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर, अपर महाप्रबंधक श्री जाकिर खान (मानव संसाधन) सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण, सरपंच, उपसरपंच एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख (HOP) ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे और शिक्षक मिलकर एक बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। NTPC का प्रयास है कि शिक्षा के माध्यम से भविष्य की मजबूत नींव तैयार की जाए।” NTPC लारा अपने CSR फंड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल प्रशिक्षण विकास के क्षेत्रों में निरंतर योगदान देता रहा है। इसी क्रम में यह स्मार्ट क्लासरूम पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय समुदाय ने NTPC लारा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा, बल्कि शिक्षकों को भी तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

           इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा, “NTPC लारा की इस पहल से हमारे विद्यालय को एक नई दिशा मिलेगी। हम अपने विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा प्रदान कर सकेंगे, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।” इस पहल के साथ, NTPC लारा ने ग्रामीण शिक्षा को डिजिटल उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल न केवल विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *