
महिला समूहों, विहान के पदाधिकारियों व जिला व खंड प्रशासन के मार्गदर्शन में महिला अधिवेशन, महिलाओं के लिए ,महिलाओं का, महिलाओं के द्वारा पिछले 4 वर्षों से चल रहा महाधिवेशन।


पुसौर जनपद क्षेत्र के 89 पंचायतों में कार्यरत महिला समुहों तथा विहान के पदाधिकारियों के सक्रिय सहभागिता से पिछले कई वर्शो से ठीक 5 फरवरी को लगातार महिला महाधिवेषन का आयोजन होता रहा है इसी कडी में पुसौर के नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित मंगलभवन में यह आयोजन हुआ जिसमें जिला पंचायत सीईओ अविजित बबन पठारे, सहायक सीईओ महेष पटेल, पुसौर सीईओ विवेक गोष्वामी, जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष व एडवोकेट मधुलता पटेल, जनपद सदस्य मुक्तेष्वर पंडा, रायगढ एनजीओ के माया दत्त मेडम, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अदिति मेडम, नव गुरूकुल के प्रेमा एवं भावना मेडम, एग्रीकल्चर से षैल पाण्डेय, रायगढ महिला संघ के सभी पदाधिकारी, मनरेगा के पीओ वर्शा वर्मा, जिला बिहान के अधिकारी डीएमएम प्रवीन त्रिपाठी , डीपीएम अवीक बासु, डपीएम फीरोज खान, ट््रेनर अनिता, उशा सहित अन्य दीदीयां गण मौजुद रहीं। उक्ताषय की जानकारी देते हुये पुसौर बिहान के बीपीएम छाया ईष्वर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम हमारे महिलाओं समुहों के स्वयं के द्वारा बनाये गये सामग्रीयों के जरिये आयोजन हुआ वहीं इन्हौने अपनी लोक कला को भी सभी के बीच साझा किया। चल रहे कार्यक्रम के बीच जिला सीईओ एवं सहायक सीईओ व पुसौर सीईओ का आना हुआ जिन्हौने अपने अल्प समय में ही कार्यक्रम के सारे गतिविधियों का जायजा लेते हुये समुचे कार्यक्रम की सराहना की। आयोजित हुये कार्यक्रम अन्तर्गत आपसी समरसता बनाये रखने के मद्देनजर सिलोलाई, फुगा फुलाना, डांस आदि कार्यक्रम हुआ। आये हुये अतिथियों के लिये स्मृति चिन्ह दिये गये और यादें संजोये रखने के लिये आगंतुक सभी लोगों के हल्दी एवं सिंदुर लगे हाथ चिन्हों को एक सादे कपडे में उकेरे गये। महिला समुहों द्वारा स्वयं के द्वारा बनाये गये स्मृति चिन्ह, गुलदस्ते, नाष्ता और भोजन सभी अतिथियों को परोसते हुये स्वयं भी इसका आनंद लिये। अन्त में होली मौसम आने के कारण एक साथ सभी ने एक दुसरे को गुलाल लगाते हुये जहां कार्यक्रम के खुषनुमा पल को याद किये वहीं होली की बधाईया भी दिये।
