अदाणी फाउंडेशन की पहल से गांवों में बढ़ेगी जल उपलब्धता, 5 तालाबों के गहरीकरण से 53 हजार घन मीटर से अधिक पानी रुकेगा, 105 एकड़ खेतों को मिलेगा फायदा

       अदाणी फाउंडेशन की पहल से गांवों में बढ़ेगी जल उपलब्धता, 5 तालाबों के गहरीकरण से 53 हजार घन मीटर से अधिक पानी रुकेगा, 105 एकड़ खेतों को मिलेगा फायदा.

        ग्रामीण इलाकों में जल संकट दूर करने और खेती को संबल देने के लिए अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सीएसआर शाखा अदाणी फाउंडेशन ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त वर्ष 2026-27 में संयंत्र के आसपास के 5 गांवों में तालाब गहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसका लक्ष्य वर्षा के पानी को रोकना, जमीन के नीचे पानी का स्तर सुधारना और किसानों को सालभर सिंचाई देना है।

इन  5 गांवों में हो रहा काम

        फाउंडेशन द्वारा बरपाली, छोटे भंडार, तिलगी, रुचिदा और सरवानी गांवों में स्थित 5 तालाबों को गहरा किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने पर करीब 53,025 घन मीटर अतिरिक्त पानी संग्रहण क्षमता तैयार होगी। इससे मानसून का पानी बर्बाद नहीं होगा और गर्मियों में भी गांवों में जल उपलब्ध बना रहेगा। साथ ही भू-जल रिचार्ज होने से आसपास के कुएं-बोरवेल में भी पानी बढ़ेगा।

किसानों को सीधा लाभ, 105 एकड़ जमीन होगी सिंचित

इस परियोजना से क्षेत्र की खेती को बड़ी राहत मिलेगी। अनुमान है कि:

  • रुचिदा: 50 एकड़
  • बरपाली: 15 एकड़
  • सरवानी: 20 एकड़
  • तिलगी: करीब 25 एकड़
    इस तरह कुल 105 एकड़ कृषि भूमि तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। पानी की गारंटी होने से किसान अब सिर्फ बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे और एक से अधिक फसलें ले सकेंगे।

पशुपालन और रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान

        तालाब गहरे होने से सिर्फ खेती ही नहीं, पशुओं के लिए पानी और मछली पालन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों की सुविधा के लिए हर तालाब में एक-एक पचरी भी बनाई जा रही है, ताकि नहाने-धोने जैसे दैनिक काम आसानी से हो सकें।

गांव को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

       अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि वे स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ऐसे कामों को प्राथमिकता देते हैं जिससे गांव स्वावलंबी बनें। जल संरक्षण आधारित यह योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।

        ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तालाब गहरीकरण से आने वाले समय में पानी की कमी दूर होगी और खेती की स्थिति बेहतर होगी।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *