Flash News

पुसौर में भक्ति का सम्मान: नगर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी ने पुरी से लौटी जगन्नाथ कीर्तन मंडली का किया भव्य स्वागत :

बाजार चौक में संबलपुरी गमछा-नारियल देकर किया अभिनंदन, शंखनाद से बाजार चौक में संबलपुरी गमछा-नारियल देकर किया अभिनंदन, शंखनाद से गूंजा माहौल

        पुसौर, 15 जून 2026। सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की आस्था को मूर्त रूप देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थाटन योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में नगर पंचायत पुसौर के अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी की अनुशंसा और मार्गदर्शन में क्षेत्र के कई श्रद्धालु और मंडलियां तीर्थ यात्रा का लाभ ले चुकी हैं। अध्यक्ष सतपथी की पहल पर तीर्थाटन से लौटने वाले हर व्यक्ति या मंडली का शाल-श्रीफल से स्वागत करने की परंपरा पुसौर में बन गई है।

50 सदस्यों वाली मंडली को हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
       इसी क्रम में पुसौर की प्रसिद्ध जगन्नाथ कीर्तन मंडली के लगभग 50 सदस्य अपने स्वयं के व्यय se भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी की यात्रा पर रवाना हुए थे, तो नगर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया था।

बाजार चौक में हुआ भव्य स्वागत
जब मंडली पुरी धाम के दर्शन कर वापस पुसौर लौटी, तो बाजार चौक पर अध्यक्ष सतपथी और उनकी टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। सभी 50 सदस्यों को बारी-बारी से संबलपुरी गमछा पहनाकर और नारियल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभ शंखनाद भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राजेश थानापति और तरुण साव मंडली की रीढ़
      कीर्तन मंडली में वैसे तो हर सदस्य की भूमिका अहम होती है, क्योंकि एक की कमी से भी सरगम बिगड़ सकता है। फिर भी मंडली की रीढ़ के रूप में प्रमुख गायक एवं गुरु राजेश थानापति और वाद्यकार तरुण साव का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इनके अलावा मंडली के अन्य गायक भी हैं जिन्होंने पुरी के रथ दांड क्षेत्र में अपनी गायकी और वाद्यनाद से धूम मचा दी। स्थानीय लोगों ने इनकी प्रतिभा की खूब सराहना की। इनकी प्रस्तुति के वीडियो यूट्यूब पर भी देखे जा सकते हैं।

पुरी के धामों में भक्ति निवेदन था उद्देश्य
      कीर्तन टीम के सदस्यों ने बताया कि उनकी यह यात्रा पुरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न धामों के दर्शन और भगवान के समक्ष अपनी भक्ति अर्पित करने के उद्देश्य से थी, जिसमें वे पूरी तरह सफल रहे। रथ यात्रा के माहौल में पुसौर की इस मंडली ने अपनी कला से अलग पहचान बनाई।

पुरी यात्रा से लौटे कीर्तन मंडलों का स्वागत करते हुए

मंडली ने जताया आभार
     मंडली के जाने के समय भी और लौटने पर भी नगर अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके द्वारा किए गए भव्य स्वागत और लगातार मिल रहे प्रोत्साहन के लिए समूची कीर्तन मंडली ने अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी का तहे दिल से आभार प्रकट किया है। मंडली के सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष के प्रोत्साहन से ही उनकी धार्मिक यात्रा सफल और यादगार बन पाई।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *