

पुसौर कोलता समाज आंचलिक सभा पुसौर और कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामचंडी मंदिर तुरंगा में “प्रतिभावान छात्र सम्मान सह सामाजिक संस्कृति पर व्याख्यान एवं Career Guidance – 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत ईष्ट देवी रामचंडी माता की पूजा-अर्चना और सामूहिक वंदना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। आंचलिक अध्यक्ष जगन्नाथ प्रधान ने Welcome Address दिया और कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक दुरेंद्र नायक ने कार्यक्रम की जानकारी दी। सामाजिक Culture, जाति, गोत्र और रीति-रिवाज पर विराट भोय और शौकि गुप्ता ने Lecture दिया। मंच से निर्मल प्रधान, शुक्लाबर गुप्ता, चन्द्रशेखर भोय, ब्रजेश गुप्ता, रत्थूलाल गुप्ता और गीता गुप्ता ने समाज को Education और Unity पर जोर देने की बात कही।

इस मौके पर कलेक्टर पद्मिनी भोई की माता श्रीमती प्रेमलता भोई ने भी संबोधित किया। उन्होंने Parents से अपील की कि बेटा-बेटी में भेदभाव न करें और सभी बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में CG Board में Top-10 में जगह बनाने वाली छात्रा कु. गिरजा प्रधान ने भी अपने अनुभव Share किए। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह ही उनकी Success की नींव बने और उनका सपना है कि वे भी भविष्य में कलेक्टर बनें।
Collector सारंगढ़ पद्मिनी भोई ने दिया Career Guidance, मुख्य आकर्षण रहा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का मार्गदर्शन सत्र।
उन्होंने 300 से अधिक बच्चों से Direct Interaction किया। बच्चों ने खूब सवाल पूछे और Collector मैडम ने हर एक का जवाब देकर Motivation दिया। उन्होंने Reading Habit, Goal Setting और Hard Work पर खास फोकस करने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि समाज के बच्चों को हर संभव Help मिलेगी। जरूरत होने पर वे उनके घर या Office आकर भी Guidance ले सकते हैं। उन्होंने समाज के गौरवशाली History और माता-पिता के प्रति Respect रखने को प्रेरणा का Source बताया।
कार्यक्रम में रत्थूलाल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, संगीता गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, गोपिका प्रमोद गुप्ता, विनोदिनी प्रधान, विवेक प्रधान सहित समाज के Sarpanch, शाखा अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ के पंकज बिस्वाल, मनोहर देहरी, कृष्णचंद गुप्ता और रामचंडी सेवा समिति रायगढ़ के अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन और Students उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर गुप्ता ने किया और Vote of Thanks पंकज बिस्वाल ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में रामचंडी मंदिर समिति और ग्राम तुरंगा व मचिदा के लोगों का Special योगदान रहा। जानकारी आंचलिक सचिव गुरुदेव गुप्ता ने दी।
