Flash News

कोलता समाज के प्रतिभावान छात्र होंगे सम्मानित, जगन्नाथ प्रधान का अपने कोलता समाज के हित में अनूठी पहल.

जगन्नाथ प्रधान

      समाज के अहम लोग यथा सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी साहू जैसे ख्यातिलब्ध और नामचीन हस्तियों के उपस्थिति और मार्गदर्शन में होगा गरिमामयी कार्यक्रम, समाज के सर्वागीण विकास को लेकर होगी विशेष कार्यशाला, अपने परिवार जनों के साथ उपस्थित होने  की कि अपील.

अभिनव स्कुल में निमंत्रण देते हुए जगन्नाथ प्रधान


        समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कोलता समाज द्वारा जनपद स्तर पर praतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम रविवार 12 जुलाई 2026 को तुरंगा स्थित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्रांगण में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा।

       प्रदेश व.जिला के बाद अब जनपद स्तर पर आयोजन

     कोलता समाज द्वारा विगत वर्षों में प्रदेश और जिला स्तर पर इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं। अब समाज ने इस मुहिम को जनपद स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोलता समाज के पदाधिकारी जगन्नाथ प्रधान ने विशेष पहल की है। वे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर संस्था प्रमुखों को आमंत्रण पत्र दे रहे हैं और आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने स्कूल के कोलता समाज के छात्रों को साथ लेकर कार्यक्रम में शामिल हों। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 5 कालखंडों में संचालित होगा। हर सत्र में अलग.अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ समाज के लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षा सत्र… शिक्षाविदों द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में आगे बढ़ने के गुर बताए जाएंगे। व्यवसाय एवं कार्पोरेट सत्र…..व्यवसाय और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े योग्य व्यक्तियों द्वारा समाज के युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के उपाय बताए जाएंगे। कृषि सत्र……कृषि से जुड़े कोलता समाज के कृषि वैज्ञानिक किसानों को कम पानी और कम खर्च में उन्नत खेती के टिप्स देंगे ताकि कृषि से अधिक लाभ कमाया जा सके। सामाजिक संस्कृति पर चर्चा……. समाज की परंपराओं और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह….. शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

संकेत है कि कलेक्टर पद्मिनी साहू होंगी मुख्य अतिथि – कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता सारंगढ़.बिलाईगढ़ जिले की कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी साहू की उपस्थिति रहेगी। वे समाज के सभी वर्गों से सीधे संवाद करेंगी और बच्चों को करियर मार्गदर्शन देंगी। हमारा उद्देश्य सिर्फ सम्मान करना नहीं है बल्कि समाज के लोगों को आगे की राह दिखाना भी है। कलेक्टर मैडम शिक्षाविद और कृषि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन हमारे बच्चों और युवाओं के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। कोलता समाज अंचल पुसौर ने समाज के सभी पदाधिकारियों प्रबुद्धजनों पालकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन से समाज में शिक्षा कृषि और व्यवसाय के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी l

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *