बरसात से पहले सीएमओ ललित साहू का मैराथन ड्यूटी: वार्ड-वार्ड जाकर नालियों की सफाई, 16 घंटे कर रहे काम”

सुबह 7 बजे नालियों के सफाई  का निरिक्षण करते हुए सीएमओ

     मानसून दस्तक देने ही वाला है। हर साल बरसात में जलभराव और नालियों के जाम होने से पुसौर नगर के कई घरों में पानी घुस जाता था। इस बार ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नगर पंचायत सीएमओ ललित साहू ने कमर कस ली है। वे पिछले कई दिनों से सुबह 7 बजे से ही मैदान में उतरकर सफाई कर्मियों के साथ नालियों की सफाई करा रहे हैं।

15 वार्डों में चल रहा सफाई अभियान
      सीएमओ ललित साहू लोगों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के सभी 15 वार्डों में जाकर नालियों की सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का काम करा रहे हैं। मौके पर जाकर कर्मचारियों से काम कराना, जाम नालियों को खुलवाना और वार्डवासियों से फीडबैक लेना – यही उनका रोज का रूटीन बन गया है।

       पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया था। उस समय रातों-रात नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी और सीएमओ ललित साहू ने जेसीबी हायर करके नालियां खुदवाई थीं और टुल्लू पंप लगाकर घरों से पानी बाहर निकलवाया था। उसी अनुभव से सीख लेकर इस बार सीएमओ ने बरसात से पहले ही पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

तीसरे ऐसे सीएमओ जो पुसौर में रहकर काम करते हैं”
      बताया जाता है कि वर्ष 2008 में स्थापित नगर पंचायत पुसौर में ललित साहू तीसरे क्रम के ऐसे सीएमओ हैं जो पुसौर में निवास कर मौके पर जाकर काम कराते हैं। ज्यादातर अफसर फाइलों तक सीमित रहते हैं, पर ललित साहू जमीनी स्तर पर उतरकर काम देख रहे हैं।

      सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत में पदस्थ नल-जल, राजस्व, सफाई आदि विभागों के कर्मचारी अक्सर ड्यूटी टालने की कोशिश करते हैं, जिससे काम लटक जाता है। फिर जनप्रतिनिधियों और कार्यालय प्रमुख को जनता की शिकायतें सुननी पड़ती हैं, जो कई बार प्रदेश स्तर तक पहुंच जाती हैं।

16 घंटे ड्यूटी, अनुशासन पर जोर
      इसी लापरवाही पर लगाम लगाने और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए सीएमओ ललित साहू का “मैराथन ड्यूटी” चल रहा है। इन दिनों वे रोजाना 16 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। सुबह वार्डों का निरीक्षण, दोपहर ऑफिस का काम और शाम को फिर फील्ड विजिट – यही उनका शेड्यूल है।

        सीएमओ का कहना है कि बरसात से पहले सभी नालियों की सफाई 100% हो जानी चाहिए, ताकि पुसौर के किसी भी घर में पानी न घुसे। साथ ही पेयजल सप्लाई भी बाधित न हो।

नागरिकों ने की सराहना
       सीएमओ की इस मेहनत को देखकर वार्डवासी भी खुश हैं। लोगों का कहना है कि पहली बार कोई सीएमओ इतनी तत्परता से वार्ड-वार्ड जाकर काम करवा रहा है। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी ने भी सीएमओ के प्रयासों की सराहना की है और कहा कि प्रशासन और नगर पंचायत मिलकर पुसौर को जलभराव मुक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं कुल मिलाकर बरसात से पहले पुसौर में “मैराथन सफाई” का माहौल है। अब देखना ये है कि सीएमओ की इस मेहनत का असर मानसून में कितना दिखता है।


Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *