Flash News

अभिनव विद्या मंदिर पुसौर में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, स्काउट गाइड और NSS छात्रों ने किया वृक्षारोपण”

पौध रोपण करते स्कूल के छात्र

       विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिनव विद्या मंदिर पुसौर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्काउट गाइड व NSS के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

        कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण से हुई। छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने मिलकर नीम, पीपल, सागौन सहित विभिन्न छायादार और फलदार पौधे लगाए। सभी ने “एक पेड़ लगाओ, उसकी देखभाल करो” का संकल्प लिया। छात्रों का कहना था कि पेड़ लगाना ही काफी नहीं, उन्हें बचाना भी उतना ही जरूरी है।

        पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय में निबंध लेखन, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। छात्रों ने अपनी कला और शब्दों से “धरती बचाओ, जीवन बचाओ” का संदेश दिया। रंग-बिरंगी पेंटिंग्स और प्रेरणादायक स्लोगन देखकर माहौल उत्साह से भर गया।

        गणमान्य रहे मौजूद
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश कुमार साव, पार्षद फगूलाल प्रधान, वरिष्ठ शिक्षक फूल चंद गुप्ता, प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी, अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य श्रीमती मंजू लता गुप्ता, प्रधान पाठक दनार्दन नंदे, ओमप्रकाश साहू, भास्कर भोय, श्रीमती कामिनी शर्मा, प्रांजल पंडा, जगन्नाथ प्रधान, रंजीत कुमार भोय, निखिल महापात्र, श्रीमती जागेश्वरी गुप्ता, अभिनव सतपथी, प्रतिमा प्रधान, ताराचंद गुप्ता, तनुजा गुप्ता, रवीन्द्र मेहर, शिवानी प्रधान, श्रीमती सुजाता सतपथी, श्रीमती रीता कंसारी, श्रीमती कादंबिनी गुप्ता, दिलचंद साव, श्रीमती हेमलता निषाद सहित शताधिक स्काउट गाइड और NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

         कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को जलपान भी कराया गया। प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी ने कहा कि पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार डालते हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *