Flash News

पुसौर के बोरोडीपा में जरा सी बारिश से जलभराव, आवागमन ठप – राहगीर परेशान”

       हल्की बारिश होते ही पुसौर के बोरोडीपा क्षेत्र की सड़क तालाब में तब्दील हो जा रही है। जरा सी बूंदाबांदी में ही सड़क पर कमर तक पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

       स्थानीय लोगों का कहना है कि बोरोपडिह मार्ग की नाली और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह चोक पड़े हैं। थोड़ी सी बारिश का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है और घंटों तक नहीं निकलता। नतीजा ये कि स्कूल जाने वाले बच्चे, ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी और मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक फंस जा रही हैं। दोपहिया वाहन सवार कई बार पानी में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

        मोहल्लेवासियों ने बताया कि यह समस्या हर मानसून में सामने आती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है। सड़क के दोनों ओर कचरा और गाद जमा होने से पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। बरसात शुरू होते ही बोरोपडिह का यह मार्ग पुसौर के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाता है।

        स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि बारिश से पहले नालियों की सफाई और सड़क की ऊंचाई बढ़ाकर इस समस्या का स्थायी निराकरण किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह छोटा जलभराव आने वाले समय में बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उक्त क्षेत्र के रहवासी निवेदन करते करते थक चुके हैं एसे में इनसे भरोसा उठना लाजिमी है और किसी से किसी का भरोसा उठ जाए इसके पहले ही अपनी संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए चूंकि भरोसा टूटने के बाद फिर से जुड़ना किसी के बस की बात नही होती।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *