खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की एक दिन की हड़ताल, 8% मार्जिन समेत 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारी गण

     रायगढ़, 27 अप्रैल 2026 – राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रायगढ़ जिला इनपुट डीलर एसोसिएशन ने सोमवार को जिले भर के खाद, बीज व कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठान बंद रखकर एक दिवसीय हड़ताल की। व्यापारियों ने उप संचालक कृषि कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

कई बार ध्यान दिलाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
      एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि खाद-बीज-कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र व राज्य सरकार का ध्यान कई बार आकर्षित कराया जा चुका है। लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर आज हड़ताल कर ज्ञापन सौंपना पड़ा।

तीन प्रमुख मांगों पर अड़े व्यापारी
ज्ञापन में तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं:

      1. मार्जिन 8% किया जाए: उर्वरक विक्रेताओं का मार्जिन मौजूदा ‘डेड परसेंट’ से बढ़ाकर 8% किया जाए। व्यापारियों का तर्क है कि वर्तमान मार्जिन में दुकान किराया, बिजली बिल, स्टाफ सैलरी और हैंडलिंग खर्च निकालना नामुमकिन है। घाटे में कारोबार कर रहे हैं।

किसान हित में है मांगें: एसोसिएशन
      अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि उनकी सभी मांगें किसान हित को ध्यान में रखकर की गई हैं। यदि व्यापारियों को उचित मार्जिन मिलेगा और परिवहन लागत नहीं लगेगी तो किसानों को भी राहत मिलेगी। सैंपल फेल के मामलों में कंपनी पर कार्रवाई से नकली खाद-बीज पर रोक लगेगी।

      2. FOR तक उर्वरक पहुंचे: केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप रिटेलर व्यापारी के गोदाम तक FOR आधार पर उर्वरकों की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। अभी भाड़ा व्यापारियों को खुद देना पड़ता है, जिससे लागत बढ़ती है।

      3. सैंपल फेल पर कंपनी पर कार्रवाई: खाद, बीज व कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर केवल विक्रेता के खिलाफ नहीं, बल्कि निर्माता एवं उत्पादक कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। “हम सीलबंद पैकेट बेचते हैं। गुणवत्ता की जिम्मेदारी कंपनी की है,” व्यापारियों ने कहा।

ये व्यापारी रहे मौजूद
     ज्ञापन सौंपने के दौरान संरक्षक श्रीकिशन सुल्तानिया, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल सहित जिले भर के इनपुट डीलर मौजूद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *