“। पुसौर, रायगढ़, 20 अप्रैल 2026 – रायगढ़ जिले की पुलिसिंग के इतिहास में अब तक हर कार्रवाई को ‘आघात’, ‘मुस्कान’, ‘प्रहार’ जैसे अलग-अलग नामों से चिह्नित कर चलाने और लोगों को अपराध से बचाव के लिए स्वयं नायक-खलनायक का रोल प्ले कर चलचित्रों के जरिए जागरूक करने वाला किरदार नहीं मिला था। एसएसपी शशि मोहन सिंह की इस अनूठी पहल से जिला पुलिस प्रशासन रायगढ़ प्रदेश में अलग से चिह्नित हो रहा है।
रोल प्ले वाले वीडियो देख हैरान हुए लोग
पुसौर थाना कार्यालय में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में जब लोग एसएसपी शशि मोहन सिंह से रूबरू हुए और उनके द्वारा रोल प्ले किए गए छोटे वीडियो क्लिप देखे, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि एक आईपीएस अधिकारी नायक और खलनायक दोनों का रोल प्ले भी कर सकता है।
अपने इस रोल के बीच उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रार्थी से कैसे बात करनी चाहिए और अपराधी व अपराधों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई की शुरुआत कहां से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उचित और उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करते हुए जिले में शांति और सुरक्षा बरकरार रखने की कोशिश है।
जुआ-सट्टा, अवैध शराब पर स्थायी रोक, घटे अपराध
लोगों का मानना है कि इन दिनों तमाम जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री तथा इसके निर्माण पर स्थायी रूप से रोक लगी है। साथ ही साइबर क्राइम, गुमशुदगी सहित इस तरह के अन्य मामलों पर लगातार कार्रवाई होने से इनकी संख्या घटने लगी है। प्रार्थियों के साथ एसएसपी का व्यवहार हमेशा ही सकारात्मक रहा है, चाहे वे अपने स्टाफ से मिलें या सुरक्षा की नियत से आए हुए फरियादी से।

शाम 6 बजे से इंतजार में रहे थाना क्षेत्र के लोग
पुसौर में एसएसपी के आने की खबर से क्षेत्र के झंकर-चौकीदार, सरपंच, जन सामान्य, गणमान्य नागरिक, पत्रकार और जनप्रतिनिधि शाम 6 बजे से ही उनसे मिलने तैयार थे। रात 8 बजे जैसे ही वे पहुंचे, सभी खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया। इसके पूर्व थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह व स्टाफ की व्यवस्था में लोग एसपी के सारे जागरूकता वीडियो देख चुके थे। पुसौर थाना क्षेत्र के लोग इन तमाम तथ्यों से वाकिफ तो थे ही, लेकिन आमने-सामने मिलने और वीडियो देखने के बाद उनका विश्वास और बढ़ गया।
जनता के जेहन में रहे ये तथ्य
आयोजन के औपचारिक तथ्य सार्वजनिक होने के बाद भी उपरोक्त सभी बातें जनता के जेहन में रहीं, जिसे वे शासन और समाज के बीच रखना चाहते थे। एसएसपी के ससम्मान विदा होने के बाद थाना परिसर में लोगों का जमावड़ा धीरे-धीरे कम हुआ।
जनप्रतिनिधि ,पत्रकार व कोटवार गणों ने किया स्वागत
जनप्रतिनिधियों की टीम से नगर पंचायत अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष मोहित सतपथी, मंडल अध्यक्ष, छपोरा सरपंच, पुसौर पत्रकार संघ, सैकड़ों की संख्या में कोटवारों के साथ उनके लीडर विष्णु चौहान आदि ने स्वागत किया।आपसी चर्चा में लोगों ने कहा कि “एक सीनियर आईपीएस अधिकारी भी स्वयं रोल प्ले कर जनता को कानून, व्यवहार और सुरक्षा के प्रति कैसे सीख दे रहे हैं, ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं मिला।” रायगढ़ जिले को एसएसपी शशि मोहन सिंह के रूप में ऐसा किरदार मिला है, जिसकी कार्यशैली की पूरे प्रदेश में चर्चा है।
