Flash News

एनटीपीसी लारा में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन, फायर डेमोस्ट्रेशन रहा आकर्षण का केंद्र

      लारा, रायगढ़, 20 अप्रैल 2026 – एनटीपीसी लारा प्रोजेक्ट के अग्निशमन केंद्र पर रविवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (एचओपी) श्री सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्मानित होते हुए अग्निशमन से जुड़े टीम

फायर डेमोस्ट्रेशन की हुई सराहना
        समारोह की शुरुआत सहायक कमांडेंट/अग्नि श्री देवेंद्र नाथ सिंह द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (के.औ.सु.ब.) की अग्नि शाखा के जवानों ने फायर डेमोस्ट्रेशन का प्रभावी प्रदर्शन किया। आग बुझाने की आधुनिक तकनीकों और उपकरणों के उपयोग को देखकर उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन निरीक्षक/अग्नि नरेंद्र सिंह ने किया।

सप्ताहभर चला जागरूकता अभियान
         अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान एनटीपीसी लारा में पदस्थ अग्निशमन कर्मियों ने संयंत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्कूल के बच्चों तथा आसपास के क्षेत्रों में जाकर लोगों को अग्नि रोकथाम एवं सुरक्षा के उपायों के प्रति प्रशिक्षित किया। लोगों को आग लगने के कारणों, बचाव के तरीकों और प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
          इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारीगण, के.औ.सु.ब. के उप कमांडेंट श्री महाबीर सिंह, सभी अधिकारी तथा बल सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक/अग्नि नरेंद्र सिंह, निरीक्षक/अग्नि कुलदेश तथा समस्त अग्निशमन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
         अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुभाष ठाकुर ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह हर वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *