जमीनी हकीकत को बखूबी जानकर हस्पताल प्रबंधन मरीजों के पक्ष में सुविधा को देता है प्राथमिकता, कोरोना काल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ हॉस्पिटल का रहा उम्दा व्यवहार और इलाज, नगर उपाध्यक्ष उमेश साव ने किया था इसका बारीकी से अध्ययन।

पुसौर में स्थापित लोकेष हास्पीटल गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस हास्पीटल ने करोना काल में अपनी चिकित्सा के जरिये यह साबित किया है कि वह मानवता की सेवा में हमेशा आगे है। नगर उपाध्यक्ष उमेष साव ने बताया कि इस हास्पीटल में महिलाओं के गाईनिक समस्यायें, खुन की कमी को खुन चढाकर पुरा कराना, अन्य सफल आपरेषन हो रहे हैं, जिसमें हास्पीटल प्रबंधन मानवता का परिचय देते हुए कई मरीजों का निषुल्क इलाज के साथ साथ घर आने जाने की सुविधा भी दे रही है।
बिते दिनांक को पुसौर के ही एक गंभीर मरीज को उक्त हास्पीटल प्रबंधन ने मरीज के निवेदन पर उसके घर मरीज को लाने गये हास्पीटल में खुन चढाया और उसे वापस घर छोड भी दिया। इस व्यवस्था को उपाध्यक्ष उमेष साव ने हृदय की गहराई से सराहना करते हुए कहा कि लोकहित में लोकेष हास्पीटल का बढते कदम अपने मानवता का परिचय दे रहा है, जो अन्य हास्पीटलों के लिये प्रेरणा दायक है।
आज के आर्थिक प्रतिबद्धता को लेकर लोग मानवता भुल चुके हैं, लेकिन लोकेष हास्पीटल ग्रामीण जनों के अनुनय विनय और आग्रह को ध्यान में रखकर अपने चिकित्सा दरों में यथा संभव कटौति करते हुये भुगतान लेती रही है, जिसके कारण उक्त हास्पीटल के षाखा हास्पीटलों लगातार इजाफा हो रहे हैं।
