बासी भात से नून निकालने की तरह दबाए गए नाली के पैसे खबर सार्वजनिक होने के बदौलत बाहर निकले, क्षेत्र के वर्तमान विधाता विधायक के संज्ञान में आने के पूर्व ही हुई नाली निर्माण की हुई कवायत, अस्तित्व में आकर अब जल्द ही व्यवहार होने लगेगी नाली और निस्तार सुविधा होगी बहाल

क्षेत्रीय विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के रायगढ़ विधान सभा क्षेत्र को अति संवेदनशील क्षेत्र के रूप में लोग देखते है चूंकि इन्होंने अपने इस पद में आने से पहले और आने के बाद प्रत्येक मंच में कहा है कि किसी भी स्थिति में आर्थिक अनियमितता की स्थिति नहीं आएगी और आएगी तो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे स्थिति शासन प्रशासन से जुड़े लोग कहीं भी इस तरह के मामले खबर में आते हैं तो उस पर कार्यवाही कर धरातल पर योजना के मुताबिक मूर्त रूप दें रहे है। इसी तरह पुसौर में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 में शासकीय प्रायमरी स्कूल से सुंदरलाल के घर तक नाली निर्माण के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर पंचायत पुसौर ने इस मामले में जांच की और पाया कि नाली का निर्माण नहीं किया गया था, लेकिन उसका राशि आहरण कर लिया गया था। इसके बाद नगर पंचायत ने उक्त नाली का नव निर्माण शुरू किया, जो अब पूर्णता की ओर है। गौरतलब है कि इस मामले में माननीय पार्षद ओकेश बेहरा ने शिकायत की थी, जिसकी पुष्टि हुई और खबर प्रकाश में आई। इस तथ्य को लोग इस नजरिये से देख रहे हैं कि क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी, जो कि वित्त मंत्री भी हैं, का मुख्य ध्येय प्रदेश में जीरो टालरेंस बरकरार रखना है, इसलिए शिकायत में मिट्टी डालने के बजाय संबंधित काम आज धरातल में मूरत रूप में देखा जा सकता है। मालूम हो कि वर्ष 2022-23 में उक्त नाली का 3 लाख 8 हजार का भुगतान हो गया था, जिस पर वर्तमान नगर पंचायत प्रबंधन ने इससे जुड़े सारे तथ्यों को कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए खंगाला, जिसमें कमजोर कड़ी पकड़ी गई, फलस्वरूप उक्त नाली का निर्माण हो सका।
