प्रत्येक राष्ट्रीय त्यौहार को सौहार्दता के साथ निर्वहन के लिए पुसौर में होती रही बैठक, जनप्रतिनिधि व गणमान्य इस बैठक को लेते हैं प्राथमिकता, अपने अपने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के समझाइश और सुझाव कारगर होने तथा पुलिस के सघन मॉनिटरिंग से नहीं मिलते विवाद के मामले।


पुसौर थाना में रहे श्री रामकिंकर यादव के स्थान पर मोहन भारद्वाज पद भार ग्रहण करते ही गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ मुंशी टी आर बरेठ ने सभी को फोन के जरिए इसकी सूचना दी थी, और ठीक 4 बजे प्रारंभ हुई बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पांडेय, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, उपाध्यक्ष उमेश साव, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष किसोर कसेर, पार्षद फगुलाल प्रधान, रूपेश साव, निराकार पटेल, मंडल मंत्री डिग्री पाईक, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
टीआई भारद्वाज ने लोगों को अवगत कराया कि होली के दौरान बिना स्वीकृति के किसी को रंग न लगाएं, फुहड़ता से बातचीत न करें, और चोरी से किसी के सामान को ले जाकर होली में न जलाएं। उन्होंने डीजे का उपयोग भी धीमे स्वर में रखने की अपील की, ताकि किसी को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में होली के दौरान गश्त बढ़ाने और बाजार में स्थाई रूप से गश्त तैनात रखने की मांग रखी गई, ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा सके। टीआई भारद्वाज ने सभी का यथोचित सम्मान किया और कार्यक्रम को विराम दिया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और क्षेत्र की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
