तिलगी पंचायत सचिव धर्मसिंह का कुल कार्यकाल 30 वर्श 3 माह का

            1993 में पंचायत प्रस्ताव के आधार पर मिला इन्हें  पंचायत सचिव की नियुक्ति, मूल निवासी ये शक्ति जिला के रहे और शिक्षा दीक्षा रायगढ़ के साथ ये यहां के निवासी भी बने, पूरा कार्यकाल रहा निर्विवाद।
            पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलगी एवं कोतमरा में सचिव के पद का निर्वहन 30 वर्श 3 माह करने के बाद बिते दिनांक को वे सेवा मुक्त हुये। अंत्यंत सादे समारोह में इनके सेवा निवृत्ति का कार्यक्रम जनपद के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, उनके सचिव संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साव एवं साथियों ने बडे ही जिंदादिली के साथ किया। जनपद सभा कक्ष में उनका कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें उनके निवास स्थान तिलगी समुचे सचिव दल पहुंचाये जहां धर्मसिंह एवं उनके परिजनों ने समुचे सचिव एवं जनप्रतिनिधियों का यथोचित स्वागत किया। ज्ञात हो कि 1 मार्च 1964 धर्मसिंह जी का जन्मतिथि है जिन्हें 62 वर्श की आयु पुर्ण करते पर्यन्त उक्त सचिव पद पर कार्य करना है और फरवरी 2026 के स्थिति में इनकी आयु 61 वर्श पुर्ण हो रहा है ऐसे में कुछ जानकारों का मानना है कि सेवा निवृत्ति की तिथि त्रुटिपुर्ण हो सकता है जिस पर गौर करने की जरूरत है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *