एनटीपीसी लारा में पश्चिमी क्षेत्र-II बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का सफल समापन

           एनटीपीसी लारा में दिनांक 17 से 19 तक आयोजित अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 पश्चिमी क्षेत्र II के सभी स्टेशनों के शानदार प्रदर्शन के साथ सम्पन्न हुआ। टीम इवेंट में पश्चिमी क्षेत्र-II मुख्यालय (नवा रायपुर) चैंपियन बना, जबकि लारा स्टेशन उप-विजेता रहा। खरगोन और सीपत ने संयुक्त रूप से द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया।

          व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लारा के श्री स्वयं ने पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में खरगोन के श्री शैलेंद्र को हराकर टाइटल जीता। महिला सिंगल्स में लारा की सुश्री शिला कर्मा ने सीपत की सुश्री प्रिंसी वर्मा को हराकर चैंपियनशिप जीती। मिक्स्ड डबल्स का खिताब लारा की जोड़ी श्री स्वयं और सुश्री दीपाली ने जीता।

          पुरस्कार वितरण समारोह में श्री केशब चन्द्र सिंघा रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) और श्री हेमंत पावगी, महाप्रबंधक (परियोजना) ने विजयी टीमों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

           इस टूर्नामेंट ने न केवल बेहतर खेल प्रदर्शन को बढ़ावा दिया, बल्कि स्टेशनों के बीच भाईचारे और टीम वर्क की भावना को भी मजबूत किया, जिससे यह आयोजन एक बड़ी सफलता बन गया।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *