सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों को 3 महीने से नहीं मिली राशि

            जरूरतमंदों को गुजर बसर करने हो रहा परेशानी, संबंधित अधिकारी अपनी जवाबदेही से झाड़ रहे पल्ला, जनप्रतिनिधियों के समक्ष आए दिन आ रहे हितग्राही और कहते है कि पेंशन नहीं दिला पाए तो बड़े काम क्या करोगे, जनप्रतिनिधियों ने कहा होली के बीच नहीं मिलने से देंगे धरना। 

89 पंचायतों का जनपद पंचायत पुसौर

           पुसौर जनपद एवं नगर पंचायत के लगभग 20 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंषन राषि पिछले 3 माह से नहीं मिलने का तथ्य प्रकाष में आया है। इसके लिए संबंधित हितग्राहीयों के परेषानी को देखते हुए अपोजिषन के लोगों द्वारा ज्ञापन सौपने की तैयारी किये जाने की जानकारी प्रकाष में आया है। पुसौर जनपद पंचायत के 89 पंचायतों में 19 हजार 8 सौ 78 हितग्राही तथा नगर पंचायत में 800 हितग्राही होना बताया जा रहा है। इसमें सुखद सहारा वृद्धा पेंषन विधवा पेंषन मुख्यमंत्री पेंषन योजना होना बताया जा रहा है। जनपद पंचायत के जनपद सदस्यों सरपंचों एवं पंचों को उनके क्षेत्र के उक्त हितग्राही आये दिन पेंषन को लेकर उनके समक्ष समय पेंषन दिये जाने की मांग कर रहे हैं और इसी तरह नगर पंचायत में पार्शदों को उनके क्षेत्र के हितग्राही कर रहे हैं। नगर पंचायत के सीएमओ ललित साहु के मुताबिक पेंषनरों के भुगतान की जानकारी उन्हें नहीं है वे संबंधित षाखा प्रभारी से जानकारी लेकर उसे सार्वजनिक करेंगे और षासन से इसके लिए मांग भी करेंगे। वहीं जनपद पंचायत के षाखा प्रभारी ने बताया कि आजकल सीधा हितग्राहियों के खाता में राषि जमा होता है जिसमें स्थानीय प्रषासन का कोई दखल नहीं होता। ज्ञात हो कि सामाजिक सुरक्षा पेंषन गरीब तपके के लोगों को ही मिलता है और यह राषि उनके जरूरत में काम आता है। यह राषि यदि समय पर नहीं मिले तो ऐसे स्थिति में उन्हें बहुत मानसिक तकलीफ से गुजरना पडता है। बहरहाल होली भी करीब है इसके पहले यह राषि एक जाई रूप में संबंधित हितग्राहियों को मिल जाये तो षायद उक्त पेंषनरों को काफी राहत पहुंचेगी। इसके लिए स्थानीय प्रषासन और षासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और पेंषनरों को उनकी राषि का भुगतान करना चाहिए। लोगों की माने तो इस मामले में स्थानीय प्रषासन और षासन को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए और पेंषनरों को उनकी राषि का भुगतान करना चाहिए। यह न केवल पेंषनरों के लिए आवश्यक है बल्कि यह भी सुनिश्चित करने के लिए कि स्थानीय प्रषासन और षासन की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और गरीब तपके के लोगों को उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिले।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *