एनटीपीसी हेड  श्री ठाकुर से प्रभावित गांवों के सरपंचों ने की सौजन्य मुलाकात

एनटीपीसी हेड से भेंट करते हुए जनप्रतिनिधि

           एनटीपीसी में नवपदस्थ होने पर उनसे सौजन्य मुलाकात करने  क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व लोगों रहता उत्साह, एनटीपीसी प्रबंधन देखती है  प्रभावित ग्राम के लोगों को सहयोगी के रूप में, सामुदायिक व व्यक्तिगत कार्यक्रमों में भी एनटीपीसी प्रबंधन रहती है सहयोग की भूमिका में, शिक्षा, सुरक्षा, स्वस्थ और सड़क के मुद्दों पर हमेशा खड़ी रहती एनटीपीसी लारा।

            एनटीपीसी प्रभावित ग्राम पंचायत देवलसुरा के युवा सरपंच कृष्णा डनसेना के अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम पंचायत लारा के सरपंच गोविंद गुप्ता, छपोरा के धनेश्वर प्रधान, घुटकुपाली के सुरेश चौधरी, महलोई के तरुण प्रधान, रेंगलपाली के सुदामा चौहान आदि ने नव पदस्थ मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री सुभाष ठाकुर से सौजन्य मुलाकात किया। इस मुलाकात के दौरान, सरपंचों ने श्री ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेट किया और कुशल ख़ेम पूछा। श्री ठाकुर ने पंचायतों में चल रहे मूलभूत आवश्यकता यथा पेय जल व्यवस्था, सड़क सुविधा, ग्रामों के स्वच्छता के नाली व्यवस्था, सफाई, जल स्त्रोतों का विकास, नवयुवकों के रोजगार, महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लघु उद्योग आदि पर चर्चा किया। इस संबंध में कृष्ण डनसेना ने कहा कि हमारी सौजन्य मुलाकात का समय छोटा रहा लेकिन वह सारगर्भित रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्री ठाकुर ने चर्चा किया उस हिसाब से क्षेत्र में विकास के नए नए अवसर आने के संकेत मिल रहे हैं। इस मुलाकात से यह स्पष्ट होता है कि एनटीपीसी प्रभावित गांवों के सरपंचों और मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री सुभाष ठाकुर के बीच एक सकारात्मक और सहयोगी संबंध है। यह संबंध क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है और इससे स्थानीय लोगों को लाभ हो सकता है।इस मुलाकात के दौरान, श्री ठाकुर ने सरपंचों को आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे ताकि उनकी आवश्यकताओं को समझा जा सके और उन्हें पूरा किया जा सके। इस मुलाकात से यह स्पष्ट होता है कि एनटीपीसी प्रभावित गांवों के सरपंचों और मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री सुभाष ठाकुर के बीच एक सकारात्मक और सहयोगी संबंध है, जो क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *