रोड में बेतरतीब रहे गिट्टी के कई ढेरों से छात्रों व आम लोगों को हो रहा परेशानी

ग्राम झरमुडा के रोड की स्थिति

        ठेकेदार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का जन आकांक्षाओं की घोर उपेक्षा, बन रहे नाली व रोड के गुणवत्ता पर भी उठने लगे सवाल, रोड को कवर कर रखी जा रही गिट्टी, आवागमन बाधित और दुर्घटनाओं का आशंका।
         प्रायः ठेकेदार सरकारी काम कर रहे हैं का हवाला देकर निर्माण में उपयोगी सामग्रियों को ऐसे बेतरतीब रखते हैं जिससे जहां आवागमन बाधित होता है वहीं यदि आने जाने के बीच कोई थोडी सी लापरवाही बरते तो दुर्घटना होना निष्चित हो जाता है इस तरह की परिस्थिति से पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम झारमुडा के डिपापारा के लोग इन दिनो जुझ रहे हैं जिसमें वहां स्थापित छात्रावास के बच्चे भी शामिल  हैं। जानकारी के मुताविक ग्राम गौरव योजना के तहत यहां रोड निर्माण किया गया है साथ ही रोड के दोनों ओर नाली का निर्माण होने जा रहा है। बने हुये रोड के बीचों बीच नाली निर्माण के लिये गिट्टी के कई ढेर रखे गये हैं जो समुचे रोड को ढक दिया है जिससे वाहनों के आवागमन में तकलीफ देय तो है ही वही पैदल चलने वालों को भी परेषानी का सामना करना पड रहा है। इस परेषानी का सामना यहां के लोग कर रहे हैं इसके साथ साथ ग्राम सुर्री पहुंचने वाले राहगीरों को हो रहा है। निर्माण स्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे बाहरी लोगों को इससे ज्यादा परेषानी हो रही है वहीं दुर्घटनाओं से भी लोग बाल बाल बच रहे हैं।

          इस संबंध में स्थानीय ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती यज्ञ साव ने बताया ग्राम गौरव योजना के तहत रोड बनाया जा रहा है साथ ही नाली निर्माण का कार्य है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *