Flash News

पार्षद शौकीलाल चौहान को पितृशोक

        नगर पंचायत पुसौर में शोक की लहर] जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि, वार्ड 14 के पार्षद के पिता मेहत्तर चौहान का निधन,  नगर सरकार ने जताया शोक,  आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त मेहत्तर चौहान नहीं रहे,  नगर उपाध्यक्ष समेत सभी पार्षदों ने दी सांत्वना.
       नगर पंचायत पुसौर के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद शौकीलाल चौहान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पूज्य पिताजी मेहत्तर चौहान का बीते दिन निधन हो गया। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर आते ही पूरे नगर पंचायत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार स्व. मेहत्तर चौहान आबकारी विभाग में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद नियमित रूप से पेंशन प्राप्त कर रहे थे।

पोते के साथ मस्ती करते हुए मेहतर चौहान

         सेवानिवृत्ति के बाद भी वे पूरी तरह से सक्रिय थे और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपने नाती-पोतों की देखभाल में अपना समय बिता रहे थे। उनका जीवन एक अनुशासित शासकीय सेवक और एक जिम्मेदार अभिभावक के रूप में रहा। पिता के निधन की सूचना मिलते ही नगर पंचायत पुसौर से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी पार्षद साथी और नगर के गणमान्य नागरिक पार्षद शौकीलाल चौहान के निवास पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस दुखद अवसर पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उमेश साव ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि मेहत्तर चौहान जी का इस तरह अचानक चले जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे चलते-फिरते हालत में ही चल बसे उन्होंने अपने परिवार जनों को सेवा करने का भी मौका नहीं दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” उन्होंने कहा कि नगर पंचायत परिवार इस दुख की घड़ी में पार्षद शौकीलाल चौहान और उनके परिवार के साथ खड़ा है। नगर अध्यक्ष और अन्य पार्षदों ने भी सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. मेहत्तर चौहान एक मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *