जिला जनपद प्रिमियर लिग 2026 का त्रि दिवसीय सदभावना मैंच लाल मैदान में

         कर्मचारियों के बीच के शुष्क संवाद को दूर करने आयोजन हो रहा सद्भावना क्रिकेट व अन्य खेल, आपसी तालमेल बढ़ाने के साथ ही संबंधों में समरसता बरकरार रखने मिल रहा इसे बढ़ावा
           रायगढ जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारीयों द्वारा एक सदभावना मैंच का आयोजन जिला मुख्यालय रायगढ के लाल मैंदान में होने जा रहा है इसके लिये जिला अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेष पटेल संबंधित लोगों के साथ बैठक किया। इस मैच का उद्येश्य मुख्यतः नव वर्श का मिलन तथा आपसी तालमेल बढाने का है। जानकारी के मुताविक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारीयों के मध्य खेला जायेगा। जनप्रतिनिधियों के साथ भी यह मैच होगा वहीं महिला अधिकारी कर्मचारियों के रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी होगा। प्रत्येक मैच समय पर हो इसके लिये 1 घंटे पुर्व पहुचने के लिये निर्देष दिये गये हैं वहीं विलंब करने वाली टीम को समय के आधार पर उनके ओवर में कमी की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पुसौर जनपद में सीईओ के पद पर जब महेष पटेल पदस्थ थे उस समय भी ये कई जनपदों के सीईओं एवं उनके कर्मचारियों को निमंत्रित करते हुये सदभावना मैच का आयोजन किया था जिसमें पुसौर जनपद के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी षामिल थे जिसकी सराहना उनके समुचे प्रबंधन को लेकर आज भी लोग करते रहे हैं।

जिले के जनपद सीईओ का बैठक ले रहे  सहा सीईओ जिला प रायगढ़
Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *