
मंडी विभाग प्रमुख अनिरुद्ध सिडार व खाद्य निरीक्षक का संयुक्त टीम का सफल कार्यवाही, चप्पे चप्पे में छाए है मुखबिर, भनक लगते ही मौके पर पहुंच रहा ये जांच दल।
प्रदेष षासन इन दिनों धान खरीदी में पारदर्षिता लाने बहुत षख्ती से पेष आ रही है इसलिये अवैध धान के आवक पर सतत निगरानी रखी हुई है जिसके लिये उसके टीम इसकी लगातार खोज खबर लेते रहे हैं और कहीं भी धान का अवैध आवक की जानकारी मिलती है तो उसे धर दबोचते हैं। जानकारी के मुताविक बिते सोमवार को खाद्य निरीक्षक एवं मण्डी सचिव अनिरूद्ध सिदार का संयुक्त टीम लारा के पास एक पिकप वाहन क्रमांक सी जी 13 ए एस 7182 को 50 कट्टा मोटा धान के साथ धर दबोचा जो कि यह धान उडीसा सेमलिया से बडेहल्दी सोसायटी लाया जा रहा था। इस संबंध में मंडी सचिव अनिरूद्ध सिदार ने बताया कि उक्त पिकप वाहन में राहुल सिंह पिता कमल सिंह चालक था जो योगेष साहु निवासी बडेहल्दी के कहने पर वह उक्त धान को ला रहा था। बहरहाल उक्त धान को पुसौर के धान खरीदी में जप्त कर रखा गया है और संबंधित धाराओं के साथ कार्यवाही जारी है। पुसौर धान उपार्जन केन्द्र में मंडी सचिव अनिरूद्ध सिदार ने मंडी परिसर में बने दुकानों के संबंध में बताया कि षेश आरक्षित दुकानों का निलामी जल्द होगी और यदि दुकानों की और जरूरत होगी तो हम और भी दुकानें बना सकते हैं जो रोजगार मुहैया कराने में कारगर सिद्ध होगा।
